फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   clash between two street vendors in agra

Agra News: कॉसमॉस तिराहे पर फड़ विक्रेताओं में चले लाठी-डंडे, लोगों की जुटी भीड़; सड़क पर लगी वाहनों की कतार

Thu, 20 Nov 2025 11:37 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 20 Nov 2025 11:37 PM IST
सार

आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में दो फड़ विक्रेताओं में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चले। सड़क पर मारपीट होती देख लोगों की भीड़ जुट गई। इससे जाम लग गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया।

विज्ञापन
clash between two street vendors in agra
मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में कॉसमॉस तिराहे के पास वजीरपुरा रोड पर बृहस्पतिवार को फड़ विक्रेताओं में मारपीट हो गई। एक विक्रेता ने चार पांच साथियों को बुला लिया। उन्होंने दूसरे विक्रेता की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। पुलिस को आता देख भाग गए। कुछ देर बाद पिटने वाले विक्रेता के परिजन भी आ गए। सड़क पर वाहन खड़े कर राहगीर लड़ाई देखने लग गए। इससे जाम लग गया। पुलिस ने काफी देर में जाम खुलवाया।
विज्ञापन


वजीरपुरा निवासी अफजाल कॉसमॉस तिराहे पर कपड़ों का फड़ लगाते हैं। उनके पास ही वजीरपुरा निवासी एक युवक ठेल लगाता है। दोनों में ठेल के सौदे को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों में मारपीट हो गई। ठेल वाले की ओर से चार पांच युवक और आ गए। अफजाल अकेला पड़ गया। 
विज्ञापन


उन्होंने अफजाल की लाठी डंडों से पिटाई लगा दी। वह घायल हो गया। इतने में पुलिस पहुंच गई। दूसरे पक्ष के लोग भाग गए। घायल के परिजन भी मौके पर आ गए। पुलिस ने उन्हें थाने भेज दिया। हरीपर्वत थाना प्रभारी ने बताया दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। इसमें एक युवक घायल हुआ है। उसका मेडिकल कराकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़ा देखने को राहगीरों ने सड़क पर रोके वाहन
कॉसमॉस तिराहे पर झगड़े को देखने के लिए राहगीरों ने सड़क पर वाहन खड़े कर देखने लग गए। इसके कारण तिराहे से पर जाम लग गया। तिराहे से पालीवाल पार्क रोड पर विवि और नेहरू नगर तक लाइन लग गई। दूसरी ओर एमडी जैन इंटर कॉलेज तक वाहन फंसे रहे। सूरसदन की ओर से आने जाने वाले वाहनों को भी जाम से जूझना पड़ा। इसमें आम लोगों के साथ छात्र-छात्रा और एंबुलेंस भी मरीजों को लेकर फंसी रही। यातायात पुलिस ने करीब 25 मिनट की मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed