फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clash Between Two Groups Ten People Arrested Police deployed In Village

आगराः त्योहार पर टकराये एक ही समुदाय के दो पक्ष, दस लोग गिरफ्तार, पुलिस तैनात

Tue, 29 Oct 2019 12:28 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 29 Oct 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
Clash Between Two Groups Ten People Arrested Police deployed In Village
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
खंदौली के सैमरा गांव में सोमवार की सुबह एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच टकराव हो गया। पहले मारपीट और फिर पथराव हुआ। कारण यह रहा कि डेढ़ माह पहले हुए बवाल के मामले में पुलिस ने एक पक्ष के दो लोगों को मुचलके पर पाबंद कर दिया। दोनों को एक दूसरे पर पुलिस से शिकायत का शक था। पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


गांव में डेढ़ महीने पहले छात्रा के नौवीं की अपहरण में दूसरे समुदाय के तीन युवकों की नामजदगी केबाद बवाल हुआ था। आगजनी और तोड़फोड़ की गई थी। पुलिस ने बाद में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


दस दिन पहले पुलिस के हटते ही एक धर्मस्थल में तोड़फोड़ कर दिए जाने के बाद भी गांव में तनाव बन गया था। सोमवार की सुबह दो युवकों राजेश और विशाल के बीच झगड़ा हो गया। दोनों को पुलिस ने मुचलका पाबंद किया है। राजेश ने कहा कि पुलिस को उसका नाम विशाल ने दिया है। विशाल ने यही आरोप राजेश पर लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पहले कहासुनी हुई जो मारपीट में बदल गई। थोड़ी देर में दोनों पक्षों को लोग आ गए। उनकेबीच पथराव हो गया। अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो लोग भाग गए।

मौके से आकाश, विकाश, राजेश, हरी सिंह, मनोज, हरविलास, प्रदीप सहित दस लोगों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह का कहना है कि 10 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। 

डेढ़ महीने से सुलग रहा है सैमरा
सैमरा में डेढ़ महीने से तनाव बना है। पुलिस की ढिलाई की वजह से लोग चैन से सो भी नहीं पा रहे हैं। डेढ़ महीने पहले हुए बवाल के आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हो पाए हैं।

17 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। अज्ञात आरोपियों की अब तक पहचान भी नहीं हो पाई है। पहले अलग अलग समुदाय के लोग भिड़ रहे थे। अब एक ही समुदाय के दो लोगों में टकराव हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed