{"_id":"5cf2582dbdec2206ff5a763c","slug":"clash-between-two-groups-over-land-dispute-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: जमीन विवाद में पुलिस के सामने फायरिंग और चाकूबाजी, एक युवक की मौत, कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आगरा: जमीन विवाद में पुलिस के सामने फायरिंग और चाकूबाजी, एक युवक की मौत, कई घायल
Sat, 01 Jun 2019 04:23 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 01 Jun 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद गांव में पुलिस अफसर और फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर पुलिस के सामने ही फायरिंग और चाकूबाजी हुई। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल हुए हैं। घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन
घटना ताजगंज क्षेत्र के महुआ खेड़ा की है। गांव के हरीओम ने एक खेत खरीदा था। खेत से लगा हुआ नवल सिंह का मकान है। उसने खेत की करीब 50 गज जमीन पर कब्जा कर लिया। हरीओम ने इसकी शिकायत तहसील और थाना दिवस में की। इस पर शनिवार को पुलिस फोर्स के साथ राजस्व की टीम गांव पहुंची।
विज्ञापन
जमीन की पैमाइश हो रही थी, तभी नवल सिंह पक्ष ने पुलिस के सामने ही हरीओम पक्ष पर फायरिंग कर दी। इससे अफरा-तफरी मच गई। चाकूबाजी भी हुई। घटना में हरीओम पक्ष के ब्रजेश सहित कई लोग घायल हो गए, जिन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान ब्रजेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सिटी प्रशांत वर्मा फोर्स के साथ पहुंच गए। तब तक सभी आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसके मद्देनजर फोर्स तैनात किया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।