फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clash between two groups on New Year Day, two people injured in stone-pelting

Agra News: शराब पीने के दौरान विवाद...नए साल पर फिंके ईंट-पत्थर, मची अफरातफरी; पथराव में दो घायल

Thu, 01 Jan 2026 11:51 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 01 Jan 2026 11:51 PM IST
सार

आगरा में नव वर्ष पर दो मोहल्लों के लोग आमने-सामने आ गए। पथराव करने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंची तो बवाल करने वाले भाग गए। मारपीट में वारिस व अयान घायल हैं। 

विज्ञापन
Clash between two groups on New Year Day, two people injured in stone-pelting
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्मादपुर कस्बे के मोहल्ला कोरियान में दो युवकों में शराब पीने के दौरान विवाद हुआ। दोनों ओर से लोगों के जुट जाने से करीब 20 मिनट तक पथराव में दो युवक घायल हुए हैं।
विज्ञापन


एसीपी देवेश कुमार ने बताया कि कोरियान निवासी अरविंद और सतौली पड़ाव निवासी वारिस बृहस्पतिवार की शाम रेलवे लाइन के पास बैठकर शराब पी रहे थे। वारिस का दोस्त जेपी भी वहां आ गया। नशे में वारिस और अरविंद में गाली गलौज और मारपीट होने लगी। सूचना पर दोनों के मोहल्लों के 15-20 लोग भी आ गए और पथराव करने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंची तो बवाल करने वाले भाग गए। मारपीट में वारिस व अयान घायल हैं। एक आरोपी अरविंद को पकड़ा गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


आगरा के एत्मादपुर के मोहल्ला कोरियान में पथराव की घटना कोई नई नहीं है। इस इलाके में विगत वर्षों में कई बार पथराव, मारपीट और आपसी झगड़ों की घटनाएं सामने आती रही हैं। यह क्षेत्र एक घनी आबादी वाला संवेदनशील इलाका माना जाता है, पड़ोस के मोहल्ला शेखान में मुस्लिम समुदाय की बस्ती है। बावजूद इसके अब तक यहां सीसीटीवी कैमरों जैसी बुनियादी सुरक्षा व्यवस्थाएं नहीं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नए साल के दिन हुए ताजा पथराव की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग नए साल का जश्न मनाने के बजाय अपने-अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। एसीपी देवेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर इलाके की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधीनस्थों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed