{"_id":"5dbc78428ebc3e93a844859d","slug":"clash-between-two-groups-in-mathura-six-injured-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में दो पक्षों में जबरदस्त टकराव, पथराव की घटना में आधा दर्जन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में दो पक्षों में जबरदस्त टकराव, पथराव की घटना में आधा दर्जन लोग घायल
Sat, 02 Nov 2019 12:01 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 02 Nov 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
पथराव की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में देर रात दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई। इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में पाया।
घटना मथुरा कोतवाली के अम्बाखार की है। यहां शुक्रवार देर रात दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव हुआ। दोनों तरफ से एक दूसरे को निशाना बनाकर पत्थर फेंके गए।
पथराव से माहौल तनावपूर्ण हो गया। पथराव की घटना से अफरा-तफरी मच गई। वहीं छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि पथराव करने वाले भाग खड़े हुए।

Trending Videos
कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि वाल्मीकि और कुम्हार दो पक्ष है। बताया गया है कि शराब को लेकर दोनों पक्षों में हुआ झगड़ा पथराव में तब्दील हो गया। फिलहाल तीन लोग दोनों पक्ष के तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल माहौल शांत है। कोई तहरीर आएगी तो मुकदमा दर्ज होगा, वर्ना माहौल खराब करने वालों के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराएगी।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल माहौल शांत है। कोई तहरीर आएगी तो मुकदमा दर्ज होगा, वर्ना माहौल खराब करने वालों के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराएगी।