फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clash Between Two Groups in Mathura Six Injured Crime News

मथुरा में दो पक्षों में जबरदस्त टकराव, पथराव की घटना में आधा दर्जन लोग घायल

Sat, 02 Nov 2019 12:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 02 Nov 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Clash Between Two Groups in Mathura Six Injured Crime News
पथराव की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में देर रात दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई। इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में पाया। 
विज्ञापन


घटना मथुरा कोतवाली के अम्बाखार की है। यहां शुक्रवार देर रात दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव हुआ। दोनों तरफ से एक दूसरे को निशाना बनाकर पत्थर फेंके गए।
विज्ञापन


पथराव से माहौल तनावपूर्ण हो गया। पथराव की घटना से अफरा-तफरी मच गई। वहीं छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि पथराव करने वाले भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि वाल्मीकि और कुम्हार दो पक्ष है। बताया गया है कि शराब को लेकर दोनों पक्षों में हुआ झगड़ा पथराव में तब्दील हो गया। फिलहाल तीन लोग दोनों पक्ष के तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल माहौल शांत है। कोई तहरीर आएगी तो मुकदमा दर्ज होगा, वर्ना माहौल खराब करने वालों के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed