{"_id":"5f75eff38ebc3ea360757544","slug":"clash-between-two-groups-in-etmadpur-gun-firing-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगराः फायरिंग से दहला एत्मादपुर, एक समुदाय के दो पक्षों में हुआ बवाल, गोली लगने से दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः फायरिंग से दहला एत्मादपुर, एक समुदाय के दो पक्षों में हुआ बवाल, गोली लगने से दो घायल
Fri, 02 Oct 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
एत्मादपुर में हुए बवाल के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जनपद के एत्मादपुर कस्बे के मोहल्ला शेखान में गुरुवार की शाम लेनदेन के विवाद में एक ही समुदाय में दो पक्ष भिड़ गए। इनके बीच
जमकर बवाल हुआ। मारपीट, पथराव के साथ गोलियां दागी गईं। पत्थर और गोलियां लगने से तीन वर्षीय बालक समेत तीन लोग घायल हो गए। तनाव के मद्देनजर मोहल्ले में पुलिस तैनात कर दी गई है।
मोहल्ला शेखान निवासी सीलम और बॉबी के बीच 11 जून को दो हजार रुपये के लेनदेन में मारपीट-पथराव हुआ था। तब इमरान कुरैशी घायल हुआ था। पुलिस ने 21 नामजद समेत 55 लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा था। इधर, गुरुवार की रात करीब 8 बजे अन्ना पुत्र खलील नमाज पढ़ने जा रहा था, उसी दौरान दूसरे पक्ष के 8 से 10 लोगों ने हमला कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में पथराव हो गया।
गोलियां भी चलाई गई। गोली लगने से अन्ना (25), तीन वर्षीय अल्पेश पुत्र बल्लू घायल हो गए। वहीं पत्थर लगने से फरीदा के सिर में चोट आई है। गोलियां चलने और पथराव से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों आगरा भेजा है। खलील के पुत्र समीर ने बताया कि दूसरा पक्ष राजीनामा के लिए दबाव बना रहे हैं। इसी में यह बवाल हो गया।
विज्ञापन
सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि लेनदेन के पुराने विवाद में घटना हुई है। तीन लोग घायल हैं। गोलियां चलाए जाने की सूचना संदिग्ध है। पीड़ित के चचेरे भाई जमील ने तहरीर दी है। काले नामक यूवक से विवाद हुआ था।