फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clash Between Two Groups In Etmadpur Gun Firing Crime News

आगराः फायरिंग से दहला एत्मादपुर, एक समुदाय के दो पक्षों में हुआ बवाल, गोली लगने से दो घायल

Fri, 02 Oct 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 02 Oct 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Clash Between Two Groups In Etmadpur Gun Firing Crime News
एत्मादपुर में हुए बवाल के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा जनपद के एत्मादपुर कस्बे के मोहल्ला शेखान में गुरुवार की शाम लेनदेन के विवाद में एक ही समुदाय में दो पक्ष भिड़ गए। इनके  बीच
विज्ञापन

जमकर बवाल हुआ। मारपीट, पथराव के साथ गोलियां दागी गईं। पत्थर और गोलियां लगने से तीन वर्षीय बालक समेत तीन लोग घायल हो गए। तनाव के मद्देनजर मोहल्ले में पुलिस तैनात कर दी गई है। 

मोहल्ला शेखान निवासी सीलम और बॉबी के बीच 11 जून को दो हजार रुपये के लेनदेन में मारपीट-पथराव हुआ था। तब इमरान कुरैशी घायल हुआ था। पुलिस ने 21 नामजद समेत 55 लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा था। इधर, गुरुवार की रात करीब 8 बजे अन्ना पुत्र खलील नमाज पढ़ने जा रहा था, उसी दौरान दूसरे पक्ष के 8 से 10 लोगों ने हमला कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में पथराव हो गया।
विज्ञापन


गोलियां भी चलाई गई। गोली लगने से अन्ना (25), तीन वर्षीय अल्पेश पुत्र बल्लू घायल हो गए। वहीं पत्थर लगने से फरीदा के सिर में चोट आई है। गोलियां चलने और पथराव से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों आगरा भेजा है। खलील के पुत्र समीर ने बताया कि दूसरा पक्ष राजीनामा के लिए दबाव बना रहे हैं। इसी में यह बवाल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि लेनदेन के पुराने विवाद में घटना हुई है। तीन लोग घायल हैं। गोलियां चलाए जाने की सूचना संदिग्ध है। पीड़ित के चचेरे  भाई जमील ने तहरीर दी है। काले नामक यूवक से विवाद हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed