फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   clash between students and police in agra university

आगरा विवि में छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, इस वजह से हंगामा कर रहे थे छात्र

Thu, 31 May 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 31 May 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
clash between students and police in agra university
हंगामा करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। छात्र विवि परिसर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए थे। 
विज्ञापन


जबकि सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी उन्हें रोक रहे थे। पुलिसकर्मियों ने अंदर घुसे छात्रों घसीटकर कैंपस के बाहर निकाल दिया। छात्रों ने इस दौरान जमकर हंगामा किया।

दरअसल, विश्वविद्यालय में गेट पास एंट्री दिए जाने और छात्रों की अन्य समस्याओं को लेकर छात्र सभा और एनएसयूआई के मेंबरों ने मंगलवार को महाघेराव करने की योजना बनाई थी। 
विज्ञापन

clash between students and police in agra university
छात्र काे बाहर निकालती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान हजारों छात्रों को जुटाने का दावा किया गया था। वहीं यूनर्विसिटी प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। इसके चलते पहले से परिसर में भारी फोर्स तैनात थी। 

मंगलवार को छात्र सभा और एनएसयूआई में फूट पड़ गई और दोनों संगठनों ने अलग-अलग प्रदर्शन किया। इस दौरान गेट का ताला तोड़कर कुछ एनएसयूआई मेंबर अंदर घुस गए। 

इस पर वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें घसीट कर बाहर निकाल दिया। छात्रों ने पुलिस प्रशासन और विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed