{"_id":"6072a1098ebc3ec4840c73c7","slug":"clash-between-security-guards-and-devotees-at-banke-bihari-temple-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षागार्ड और श्रद्धालुओं के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षागार्ड और श्रद्धालुओं के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे
Sun, 11 Apr 2021 12:43 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:43 PM IST
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में हुई मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में रविवार को सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं के बीच मारपीट हो गई। जमकर लात-घूंसे चले। इससे मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीचबचाव कराया। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया है, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
बता दें कि शनिवार को श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी थी। इससे कोविड गाइडलाइन की धज्जियां उड़ गईं। इस खबर को 'अमर उजाला' अखबार और पोर्टल पर प्रमुखता से प्रकाशित किया। 'अमर उजाला' पर छपी के बाद रविवार सुबह ही जिलाधिकारी ने मंदिर प्रबंधन को भीड़ नियंत्रण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कहा कि मंदिर प्रबंधन भीड़ को कंट्रोल में करें। कोविड गाइडलाइन का पालन कराते हुए श्रीबांकेबिहारी के दर्शन कराएं। इस पर मंदिर प्रबंधन ने इसी हिसाब से दर्शन की व्यवस्था शुरू की। उचित दूरी का पालन कराते हुए श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
रविवार की सुबह दिल्ली का एक परिवार दर्शन को आया। परिवार के कुछ सदस्य मंदिर में प्रवेश कर गए थे। कुछ सदस्य पीछे रह गए थे, गेट नंबर तीन पर इन्हें सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।