फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Claims of clean Agra are hollow, garbage is being disposed of by burning.

Agra News: स्वच्छ आगरा के दावे हवा, जलाकर हो रहा कचरा निस्तारण

Fri, 24 Oct 2025 02:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Claims of clean Agra are hollow, garbage is being disposed of by burning.
जलता कूड़ा
आगरा। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के साथ ही विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ आगरा के नगर निगम के दावे सुलगते कचरे के ढेर से धुआं हो रहे हैं। शहर के 94-वार्डों में कूड़ा कलेक्शन का जिम्मा संभाल रही कंपनी स्वच्छता काॅरपोरेशन डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में नाकाम साबित हो रही है। इसके कारण बड़ी संख्या में निजी सफाईकर्मी सक्रिय हैं, जो घरों से कूड़ा लेकर अवैध डलावघरों में डाल रहे हैं। साथ ही जलाकर कूड़े का निस्तारण कर रहे हैं।
विज्ञापन

निगम की अधूरी तैयारियों से त्योहारी सीजन में शहरभर में अवैध रूप से डलावघर बन गए। अभी तक तो निगम इन डलावघरों से कचरा इकट्ठा कराकर उन्हें खत्म कराने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अब ऐसे स्थानों पर कूड़ा जलना शुरू हो गया है। शहर के मीनाबाजार फील्ड, शास्त्रीपुरम जैसे इलाकों में दिन-रात कचरा सुलग रहा है। इससे शहर की हवा बिगड़ रही है।
विज्ञापन

निगम के पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण ने बताया कि स्वच्छता काॅरपोरेशन के कर्मचारी लगातार डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन कर रहे हैं। जिन जगहों पर निजी सफाईकर्मी घरों से कूड़ा लेते हैं, उनसे भी कंपनी कचरा लेकर प्लांट पर पहुंचा रही है। कचरा संबंधी किसी भी तरह की शिकायत निगम के हेल्पलाइन नंबर 1535 पर की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------

हर दिन 1150 टन कचरे का हो रहा निस्तारण
नगर निगम के प्लांट पर हर दिन करीब 1150 टन कचरे का निस्तारण हो रहा है। हालांकि, इसमें 94 वार्डों से डोर-टू-डोर कचरा इकट्ठा करने वाली स्वच्छता काॅरपोरेशन तीन चौथाई ही हिस्सा पहुंचा रही है। बाकी कचरा निगम के सफाईकर्मी सड़कों-गलियों के किनारे और अवैध डलावघरों से उठाकर प्लांट तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed