फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   claim to crack 50 case, recoverd a chain only

चेन मिली सिर्फ एक, लूट खोल दीं 50

Wed, 11 May 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला अागरा
अमर उजाला अागरा Updated Wed, 11 May 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
claim to crack 50 case, recoverd a chain only
kinan ruben murder case - फोटो : bbc
 एत्माद्दौला थाना पुलिस ने बाइकर्स गैंग के दो बदमाशों की गिरफ्तारी का दावा किया है। इनके पास से लूटी गई सोने की एक चेन बरामद की गई है। हैरानी की बात यह है कि इत्ती सी रिकवरी पर पुलिस ने 50 चेन लूट के खुलासे का दावा किया है, जबकि पुलिस के रिकार्ड में पूरे जिले में तीन साल में इतनी चेन नहीं लुटी हैं। यह अलग बात है कि इन 36 महीनों में चेन 150 से ज्यादा लूटी गई हैं। दोनों बदमाश महिला के साहस की बदौलत पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, दो मई को प्रिया हास्पिटल के सामने महिला शशि बौद्ध से चेन और बैग लूटने का प्रयास किया गया था।  उसने विरोध किया था। इसके चलते बदमाश बाइक छोड़कर भागे थे। इसी बाइक के सहारे पुलिस बदमाशों तक पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मथुरा के तेलीपाड़ा गली अहिरान का गुलाब उस्मानी है। वह मूल रूप से भोपाल का निवासी है। उसका साथी वकील निवासी बड़ी मस्जिद के पास शाहदरा, एत्माद्दौला का है। इनसे एक तमंचा, दो कारतूस, सोने की एक चेन और 12600 रुपये बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि दोनों ने शहर में चेन लूट की 50 वारदात की हैं। दोनों किराए पर रहते हैं। थोड़े-थोड़े दिन में ही कमरे बदलते रहते हैं। इन्होंने महिलाओं के अलावा पुरुषों से भी चेन लूटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 गैंग लूट रहे चेन
आगरा। शहर में चेन लूट की वारदात करने वाले कम से कम दस गिरोह सक्रिय हैं। जयपुर हाउस, आवास विकास, एमजी रोड, जिला अस्पताल, ट्रांस यमुना में सबसे ज्यादा वारदात हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed