फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Claim of murder of two Muslim youths in Agra is false police gave warning on viral video

UP: आगरा में दो मुस्लिम युवकों की हत्या, कथित हिंदू संगठन का दावा झूठा...एक की गई जान, पुलिस की ये चेतावनी

Sat, 26 Apr 2025 06:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Apr 2025 06:47 AM IST
सार

आगरा में मुस्लिम युवक की हत्या के बाद माहाैल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इसको लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। कथित हिंदूवादी संगठन के वायरल वीडियो का खंडन किया। साथ ही लोगों से भी ऐसे किसी पोस्ट को न करने के लिए कहा।

विज्ञापन
Claim of murder of two Muslim youths in Agra is false police gave warning on viral video
पुलिस की चेतावनी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज में मुस्लिम युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें कथित हिंदूवादी संगठन के नाम पर दो युवकों ने हत्या की जिम्मेदारी ली। ये वीडियो तेजी से वायरल हुआ, तो पुलिस भी एक्शन में आ गई। पुलिस ने इस वीडियो को गलत बताते हुए इसका खंडन किया है। साथ ही ऐसे तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। 
विज्ञापन


 

ताज के हाई सिक्योरिटी जोन के नजदीक ताजनगरी फेज-1 में बुधवार रात को बदमाशों ने रेस्तरां संचालक के चचेरे भाई की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। दूसरी गोली चलाई, जोकि कर्मचारी की गर्दन को रगड़ती हुई निकल गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुस्साहसिक वारदात के बाद बदमाश बाइक से भाग निकले। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की तलाश में लगी है। 

ये भी पढ़ें-UP Board Result 2025: 12वीं में शिव कुमार ने सबको पछाड़ा, यहां देखें आगरा के10वीं और 12वीं की टॉप-10 लिस्ट

 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस घटना के बाद  एक आपत्तिजनक वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हुआ। इसमें दो युवक आपत्तिजनक बातें कह रहे हैं। सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की बातें कही गई हैं। हत्याकांड को अंजाम देने का दावा भी कर रहे हैं। हालांकि ये युवक दो युवकों की हत्या की बात कर रहे हैं, पहला झूठ तो ये ही है। फायरिंग में गुलफाम नाम के युवक की जान गई, वहीं सैफ नाम के दूसरे युवक की गर्दन से गोली रगड़ते हुए चली गई। 

ये भी पढ़ें-Agra: ग्वालियर हाईवे पर जलभराव देख भड़के कांग्रेस जिलाध्यक्ष, कीचड़ में खुद कूद पड़े...देखें वीडियो
विज्ञापन

पुलिस ने दी ये चेतावनी
कथित हिंदूवादी संगठन के नाम पर युवकों द्वारा वीडियो जारी करने को लेकर आगरा पुलिस ने एक्स पर पोस्ट किया है। पुलिस ने साफ-साफ कहा है कि सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से माइक्रोब्लाॅगिंग साइट्स द्वारा एक झूठी खबर फैलाई जा रही है। थाना ताजगंज क्षेत्र में 23 अप्रैल को हुई घटना के समय मृतक के तीन साथी माैके पर माैजूद थे उनमें से किसी एक के द्वारा भी कोई ऐसी बात परिजनों तथा पुलिस टीम को नहीं बताई गई है। अत: आप भ्रामक तथा गैरजिम्मेदाराना पोस्ट कदापि न करें। माैके पर भोजन को लेकर विवाद सामने आया है। पुलिस की तफ्तीश में नाम प्रकाश में आए हैं। पुलिस  टीम  द्वारा शीघ्र ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


 

ये थी पूरी घटना 
घायल सैफ अली ने बताया कि बुधवार रात को 12 बजे के बाद रेस्तरां बंद करने की तैयारी चल रही थी। वह सभी सामान समेटने में लगे हुए थे। इसी बीच बाइक से आए तीन युवकों ने कुछ दूरी पर बाइक खड़ी कर दी। दो युवक रेस्तरां पर पहुंचे। गुलफाम ने कहा कि क्या चाहिए, रेस्तरां तो बंद हो चुका है। तभी एक युवक ने पिस्टल निकाली और गुलफाम के सीने से सटाकर गोली मार दी। इस पर सैफ चिल्लाया तो दूसरे बदमाश ने उस पर गोली चला दी। गोली सैफ की गर्दन को रगड़ती हुई निकल गई। इसके बाद बदमाश बेखौफ अंदाज में बाइक पर सवार होकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को एसएन मेडिकल काॅलेज लेकर पहुंची, जहां गुलफाम को मृत घोषित कर दिया।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed