{"_id":"680b2b3db82f9a38e60850ac","slug":"congress-district-president-got-angry-after-seeing-waterlogging-on-gwalior-highway-jumped-in-mud-2025-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: ग्वालियर हाईवे पर जलभराव देख भड़के कांग्रेस जिलाध्यक्ष, कीचड़ में खुद कूद पड़े...देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ग्वालियर हाईवे पर जलभराव देख भड़के कांग्रेस जिलाध्यक्ष, कीचड़ में खुद कूद पड़े...देखें वीडियो
Fri, 25 Apr 2025 11:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 25 Apr 2025 11:57 AM IST
सार
ग्वालियर हाईवे पर जलभराव के विरोध में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष का अनोखा प्रदर्शन खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक धरने पर बैठे रहेंगे।
विज्ञापन
ग्वालियर हाईवे पर जलभराव में बैठे कांग्रेस जिलाध्यक्ष
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के मलपुरा क्षेत्र के गांव नगला मांकरोल पर जलभराव के विरोध में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और 2024 लोकसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी रहे रामनाथ सिकरवार का अनोखा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
रामनाथ सिकरवार ने विरोध दर्ज कराते हुए हाईवे पर भर पानी में कूद कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन कई सालों से हो रहे जल भराव की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। हाईवे पर पानी भरा रहता है, जिसकी वजह से कई बार बड़े हादसे भी हुए हैं और लोगों की जान भी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनाथ सिकरवार के साथ दर्जनों कांग्रेस के कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों की भीड़ भी एकत्रित हो गई। इस दौरान उन्होंने पानी में बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक सड़क नहीं बनेगी तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।