फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board 10th and 12th Result 2025 toppers list

UP Board Result 2025: हाईस्कूल में मोनिका और इंटर में शिव के सिर सजा जिले का ताज, देखें टॉप-10 की लिस्ट

Fri, 25 Apr 2025 08:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Apr 2025 08:09 PM IST
सार

आगरा में हाई स्कूल के 94.99 प्रतिशत और इंटर में 76.47 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। हाई स्कूल में 61890 और इंटर में 61915 छात्र शामिल हुए थे।

विज्ञापन
UP Board 10th and 12th Result 2025 toppers list
12वीं टॉपर्स लिस्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

UP Board Results 2025: माध्यमिक शिक्षा परिषद का हाईस्कूल और इंटर बोर्ड का परीक्षाफल शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे घोषित होते ही परीक्षार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। हाईस्कूल और इंटर में फतेहाबाद के छात्र-छात्रा जिले के टॉपर बने है। छात्रा मोनिका धाकरे हाईस्कूल और छात्र शिव कुमार ने इंटर में जिला टॉप किया है। इस बार प्रदेश की दस टॉपर की सूची में जिले का कोई भी परीक्षार्थी स्थान नहीं बना सका है। इससे निराशा अवश्य सामने आयी है।
विज्ञापन




 

UP Board 10th and 12th Result 2025 toppers list
10वीं टॉपर्स लिस्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाईस्कूल में एसडीएलबीएसएमएसवीजी इंटर कॉलेज फतेहाबाद की छात्रा मोनिका धाकरे ने जिले में टॉप किया है। मोनिका ने 600 में से 567 अंक प्राप्त किए है। जिले में दूसरे स्थान पर एसएसएडीजी महाराज इंटर कॉलेज डौकी के छात्र विनीत वर्मा और पीएस इंटर कॉलेज कुंडौल के छात्रा अनुष्का धाकरे रही है। विनीत और अनुष्का के 94 प्रतिशत अंक रहे है। जबकि तीसरे स्थान पर गणपति विद्या मंदिर जोनई की गुंजन शर्मा रही। उन्होंने 93.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। पिछले वर्ष जिले की टॉपर सौम्या का प्रदेश की टॉप-10 सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया था। इस बार यह मुकाम हासिल नहीं हो सका।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटर में जिले की टॉप-10 सूची में 4 परीक्षार्थी दूसरे स्थान पर रहे है। जिले की सूची में नंबर एक पर सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल फतेहाबाद के छात्र शिव कुमार रहे। शिव ने 500 में से 452 अंक प्राप्त किए है, उनका प्रतिशत 90.40 रहा। दूसरे स्थान पर बीआरआई इंटर कॉलेज कबीस के रोहित गोला व दिव्या परिहार तथा आदर्श सैनिक इंटर कॉलेज मियांपुर के छात्र अंशुल राजपूत रहे।


 
विज्ञापन

तीनों विद्यार्थियों को 89.20 प्रतिशत अंक मिले है। तीसरे स्थान पर हेत सिंह इंटर कॉलेज शमसाबाद के छात्र पुष्पेंद्र राठौर रहे। उन्होंने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। इस बार इंटर का कोई विद्यार्थी प्रदेश की टॉप-10 में नाम दर्ज नहीं करा सका है। जबकि वर्ष 2024 की परीक्षा में जिला टॉप करने वाली अनु धाकरे का प्रदेश की सूची में पांचवां स्थान रहा था। इसके साथ आठवां और नौवे स्थान पर आगरा के विद्यार्थियों का नाम प्रदेश सूची में रहा था। इस मामले पर अवश्य जिले को निराशा हाथ लगी है। जबकि पिछले कुछ साल से जिले के विद्यार्थी प्रदेश सूची में भी स्थान प्राप्त करते रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed