{"_id":"5d8cfa9d8ebc3e93d47d6bdf","slug":"clack-kasganj-news-agr4077528139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबू के खिलाफ शासन को भेजी गई रिपोर्ट, शासन स्तरीय टीम करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबू के खिलाफ शासन को भेजी गई रिपोर्ट, शासन स्तरीय टीम करेगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। दफ्तर में बियर पीने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। बाबू को निलंबित करने के बाद रिपोर्ट शासन को भेज दी है। शासन स्तरीय टीम से जांच कराने की संस्तुति की गई है।
सोरों विकासखंड कार्यालय के लेखा विभाग में तैनात बाबू जगदीश कुमार के दफ्तर का फोटो वायरल हुआ था जिसमें बियर की कैन रखी दिखाई दे रहीं हैं। प्रभारी सीडीओ एवं एडीएम योगेंद्र कुमार ने बाबू के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। विकास विभाग ने इस बाबू को निलंबित करने की कार्रवाई की। रिपोर्ट शासन को भेजी है, क्योंकि लेखा विभाग में वित्तीय कार्रवाई शासन स्तर से होती है। प्रभारी सीडीओ ने शासन स्तर के अधिकारियों से जांच की संस्तुति की है। प्रशासन द्वारा उठाए गए सख्त कदम से आरोपी बाबू की मुसीबतें बढ़ती दिखाई दे रहीं हैं। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने भी इस पूरे प्रकरण जानकारी ली है।
रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। लखनऊ से ही लेखा विभाग की टीम इस प्रकरण की जांच करेगी। स्थानीय स्तर पर भी प्रकरण की जांच चल रही है। एसएन श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी।