{"_id":"61a1b35dbbc403580e1dfa2f","slug":"civil-society-demanding-build-a-civil-enclave-at-agra-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिविल सोसायटी की सरकार से मांग: जेवर की तर्ज पर आगरा एयरपोर्ट पर बनवाएं सिविल एन्क्लेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल सोसायटी की सरकार से मांग: जेवर की तर्ज पर आगरा एयरपोर्ट पर बनवाएं सिविल एन्क्लेव
Sat, 27 Nov 2021 09:56 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 27 Nov 2021 09:56 AM IST
सार
सिविल सोसायटी अध्यक्ष शिरोमणि सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री को अपना वादा याद करना चाहिए। सात साल पहले कोठी मीना बाजार मैदान पर किए एयरपोर्ट के वादे को निभाएं।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास किया
- फोटो : ANI
विस्तार
जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शिलान्यास करने पर आगरा की सिविल सोसायटी ने प्रधानमंत्री को उनका वादा याद दिलाया है। कहा है कि जेवर एयरपोर्ट के अड़ंगों को जैसे दूर किया, उसी तर्ज पर खेरिया एयरपोर्ट पर धनौली में सिविल एन्क्लेव का निर्माण शुरू कराएं। टीटीजेड की रुकावटों को दूर कराकर 18 माह में एन्क्लेव शुरू कराया जा सकता है।
विज्ञापन
सिविल सोसायटी अध्यक्ष शिरोमणि सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री को अपना वादा याद करना चाहिए। सात साल पहले कोठी मीना बाजार मैदान पर किए एयरपोर्ट के वादे को निभाएं। कम से कम सिविल एन्क्लेव का निर्माण ही पूरा करा दें और प्रधानमंत्री के रूप में उसका उद्घाटन करने के लिए आएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हवाई जहाज के संचालन में वायु प्रदूषण नहीं होता। इससे प्रदूषण का कोई अध्ययन नहीं है। 41 हजार फीट ऊंचाई पर विमान उड़ते हैं, वह बादलों से ऊपर है, ऐसे में यहां उड़ानों की संख्या बढ़ाई जाए और एन्क्लेव का निर्माण शुरू हो।
विज्ञापन
अनिल शर्मा ने कहा कि अर्जुन नगर गेट पर वेटिंग एरिया बनाने की जगह सिविल एन्क्लेव का काम शुरू कराया जाए। 20 साल पहले यह प्रस्ताव खारिज हो चुका है, अब फिर इसी पर करोड़ों खर्च करके सिविल एन्क्लेव को लटकाना चाहते हैं।
'सिविल एन्क्लेव के अड़ंगे दूर करें'
टूरिज्म गिल्ड के उपाध्यक्ष राजीव सक्सेना ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट 5 से 10 साल में पूरी तरह विकसित हो पाएगा। यह इंटरनेशनल एयरपोर्ट आगरा-मथुरा के बीच होता तो हमें फायदा मिलता। आगरा को सिविल एन्क्लेव बनाकर दे दें तो भी गनीमत है। जैसे जेवर में अड़ंगों को दूर किया, वैसा आगरा में क्यों नहीं हो रहा।
'सिविल एन्क्लेव हमारे लिए अच्छा'
एटीडीएफ के अध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट से ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं। ट्रेन से दिल्ली जाने पर दो घंटे और मेट्रो से आधा घंटा लगता है। जेवर एयरपोर्ट जाने पर एक्सप्रेसवे से भी दो घंटे ही लगेंगे। आगरा को फायदा सिविल एन्क्लेव बनने पर मिलेगा।
नजदीकी का मिलेगा आगरा को फायदा
पूर्व में ताज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम से जेवर में बन रहे एयरपोर्ट के शिलान्यास के बाद आगरा के उद्यमियों ने इसे आगरा के लिए फायदेमंद बताया है। देश के निर्यात में 27 फीसदी की हिस्सेदारी रखने वाले जूता उद्यमियों के मुताबिक ज्यादातर निर्यात जलमार्ग से होता है लेकिन बंदरगाह तक पहुंचाने के लिए एयर कार्गो का इस्तेमाल भी करना होता है। उस लिहाज से जेवर एयरपोर्ट न केवल आगरा बल्कि पड़ोसी जिलों फिरोजाबाद, मथुरा, हाथरस के उद्योगों की तरक्की में पंख लगाएगा। जेवर एयरपोर्ट से कम समय में कच्चा माल आ सकेगा।

मंडलभर के उद्योगों को फायदा होगा
सीए इंस्टीट्यूट की सचिव सीए दीपिका मित्तल ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट के बन जाने के बाद पूरे ब्रज क्षेत्र का विकास होगा। इंटरनेशनल फ्लाइट सीधे जेवर आएगी। इससे मथुरा, आगरा तक पर्यटक सीधे आ पाएंगे। लेदर, कांच समेत अन्य चीजों के लिए खरीदार सीधे आगरा, फिरोजाबाद आ सकेंगे। पूरे मंडल के उद्योगों को इससे फायदा पहुंचेगा।
आगरा से नजदीकी का लाभ होगा
एफमेक के अध्यक्ष पूरन डावर ने कहा कि आगरा के सिविल एयरपोर्ट की अपनी महत्ता है लेकिन जेवर का इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली का लोड कम करेगा। आगरा से नजदीक होने का लाभ हमें मिलेगा। कार्गो का बड़ा हब बनने से उद्योगों को भी फायदा पहुंचेगा।