फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic, teachers, black day

शिक्षा मित्रों ने मनाया काला दिवस, काली पट्टी बांध किया कार्य

Thu, 25 Jul 2019 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
civic, teachers, black day
नगर के आगरा रोड स्थित एसपी कंप्यूटर सेंटर पर मोमबत्ती जला दुख प्रकट करते शिक्षामित्र। अमर उजाला - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शिक्षामित्र वर्ष 2017 में निरस्त हुए समायोजन को आज तक नहीं भुला पाए हैं। गुरुवार को शिक्षामित्रों ने काला दिवस मनाते हुए काली पट्टी बांधकर कार्य किया। वहीं समायोजन निरस्त होने के बाद मरने वाले अपने साथियों की आत्माशांति के लिए मोमबत्ती जलाईं। प्रदेश और केंद्र सरकार से समायोजन बहाल किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

गुरुवार को जिलेभर के शिक्षामित्रों ने 25 जुलाई 2017 को निरस्त हुए समायोजन को काला दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान शिक्षामित्रों ने काली पट्टी बांधकर स्कूलों में शिक्षण कार्य किया। वहीं अधिकतर शिक्षामित्र काले कपड़े पहनकर ही विद्यालय पहुंचे। देर शाम शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक नगर के गोपीनाथ अड्डा स्थित एसपी कंप्यूटर सेंटर पर हुई। यहां शिक्षामित्रों ने मोमबत्ती जलाते हुए समायोजन निरस्त होने के आघात से मरने वाले अपने साथियों की आत्मा की शांति की कामना की। केंद्र और प्रदेश सरकार से समायोजन को बहाल किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शिक्षा मित्रों का कहना था कि केंद्र और प्रदेश सरकार चाहे तो आध्यादेश लाकर शिक्षामित्रों का समायोजन फिर से बहाल कर सकती है। जिला संयोजक विनीत प्रताप सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शुभम शक्ति भदौरिया, जिला संगठन मंत्री अनुराग मिश्रा, उपाध्यक्ष अजय यादव, तेजवीर सिंह, आदित्य कुमार, देवेश यादव, महेंद्र प्रताप सिंह, महेश राजपूत, अवधेश पालीवाल, मोनू चौहान, नवीन पाठक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed