{"_id":"5d2f5d408ebc3e6cc60b3278","slug":"civic-roadways-agra-news-agr396588858","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में भी बन सकेंगी सड़कें, इस्तेमाल होगा कोल्ड बिटुमिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में भी बन सकेंगी सड़कें, इस्तेमाल होगा कोल्ड बिटुमिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। बारिश के मौसम में खराब होने वाली डामरीकृत सड़कों को कोल्ड बिटुमिन से बनाया जाएगा। इसके लिए शासन से अनुमति मिल गई है। अब तक बारिश में टूटने वाली सड़कों को बनाने का दो से तीन माह तक इंतजार करना होता था। लेकिन अब बारिश में भी सड़कों को दुरुस्त किया जा सकेगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने तैयारी शुरू कर दी है।
गड्ढों से मुक्ति दिलाने के लिए बारिश के मौसम में शासन की ओर से कोल्ड बिटुमिन का उपयोग करने का फरमार जारी किया गया है। इसका उपयोग करके पीडब्ल्यूडी बारिश में भी सड़कों को डामरीकरण करके दुरुस्त कर सकेगा। इसके लिए शासन ने मंजूरी भी दे दी है। अब तक बारिश शुरू होने के बाद से तीन माह तक सड़क में होने वाले गड्ढे यूं ही पड़े रहते थे। क्यों कि बारिश का पानी गिरते ही हॉट विटुमिन बिखर जाता था और बनने के साथ ही सड़कों के गड्ढें ज्यों कि त्यों बन जाते थे। लेकिन अब लोगों को बारिश में भी गड्ढों से मुक्ति मिल सकेगी। विभाग के अधिकारियों ने शासन के दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए अधीनस्थों से गड्ढों की सूची तलब की है और उनको सही कराने की पहल शुरू करने की तैयारियां होने जा रही हैं।
बारिश के मौसम में गड्ढों को भरने के लिए कोल्ड बिटुमिन उपयोग करने का आदेश मिला है। उस पर अमल शुरू कर दिया गया है और सहायक व अवर अभियंताओं से गड्ढों की स्थिति देखकर चिह्नित करने को कहा गया है। अब बारिश में भी कोल्ड विटुमिन से काम किया जा सकता है।
विज्ञापन
टीसी दोहरे, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी