फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic, road, etah

तो एटा में भी सड़कों के गड्ढे भरने में हुआ है जमकर खेल

Mon, 15 Jul 2019 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
civic, road, etah
एटा। पीडब्ल्यूडी की ओर से पिछले वर्ष गड्ढे भरे गए थे, इन गड्ढों को भरने में विभागीय अधिकारियों ने चहेते ठेकेदारों को मोहरा बनाकर खूब खेल किया। विभाग की ओर से 438 किमी गड्ढे करीब पौने दो करोड़ रुपये में भरने का दावा किया जा रहा है। जबकि जिले की स्थिति कुछ और ही कहानी बया कर रही है। देवरिया में गड्ढे भरने का खेल उजागर होने के बाद प्रदेश के कई जिलों में जांच शुरू हो गई है। जांच हुई तो कईयों की गर्दन फंस सकती है।
विज्ञापन

जिले भर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का फरमान सरकार की ओर से पिछले वर्ष जारी किया गया था। इन गड्ढों को भरने के लिए जिले से 278 सड़कों का चयन किया गया था। इन सड़कों में गड्ढे दर्शाए गए थे। शासन को भेजी गई कार्य योजना के अनुसार 727 किमी की सड़कें शामिल थी, इनमें से 438 किमी गड्ढों को भरने का दावा विभाग की ओर से किया जा रहा है। 438 किमी गड्ढों को भरने के लिए एक करोड़ 59 लाख रुपये का खर्चा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने अपने चहेते ठेकेदारों के माध्यम से किया है। सूत्रों का दावा है कि गड्ढों को भरने के दौरान जिन ठेकेदारों को भुगतान किया गया, उसमें बड़ा खेल हुआ। मालूम हो प्रदेश के देवरिया जिला में भी गड्ढों को भरने के नाम पर भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है, इसको लेकर प्रदेश के कई जिलों की जांच शुरू हो गई है। इसमें एटा का नाम भी शामिल बताया जा रहा है। अगर यहां पर जांच होती है तो कइयों का नपना तय माना जा रहा है। इसे लेकर यहां भी खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

इन सड़कों के तो गड्ढे भरे ही नहीं साहब
- एटा-कासगंज मार्ग से सरनऊ को जाने वाला लिंक मार्ग।
-जीटी रोड से नगला इमलिया बरई जाने वाला मार्ग।
- जीटी रोड से मानपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग।
-निधौली रोड से जिटौली रामनगर जाने वाला लिंग मार्ग।
-कमसान नहर पुल से बिजली फीडर तक जाने वाला मार्ग।
आंकड़ों पर नजर
278 सड़कों का चयन किया
727 किमी की सड़क की भेजी गई कार्य योजना
438 किमी गड्ढों को भरने का दावा
1.59 करोड़ रुपये गड्ढे भरने में हुए खर्च
गड्ढा मुक्ति अभियान के दौरान पिछले वर्ष कार्य किए गए थे। जिले में 438 किमी गड्ढों को भरा गया है इसमें 1.59 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। गड्ढा भरने में अभी तक किसी भी प्रकार का गबन अथवा भ्रष्टाचार सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीसी दोहरे, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed