{"_id":"5d641c398ebc3e016b6adbb1","slug":"civic-problem-in-kasganj-kasganj-news-agr402706660","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिन से फुंकी पड़ी है नलकूप की मोटर, गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिन से फुंकी पड़ी है नलकूप की मोटर, गहराया पेयजल संकट
विज्ञापन
कासगंज के वार्ड 12 सरस्वती विद्या मंदिर के समीप नलकूप खराब होने पर प्रदर्शन करते वाशिंदे
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। शहर में वार्ड 12 में फुंकी नलकूप की मोटर बदलने से पालिका ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। इससे क्षेत्र में पेयजल का संकट गहरा गया है। पेयजल समस्या का समाधान न हो पाने से लोगों में आक्रोश है।
कासगंज नगर पालिका के वार्ड संख्या 12 में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के निकट फेस थ्री योजना के तहत नलकूप का निर्माण कराया गया हैै। लगभग 10 साल से अधिक समय होने के बाद भी योजना का कार्य पूरा न होने से नलकूप को अभी पालिका ने हैंडओवर नहीं लिया है।
ऐसे में अभी हाल ही में नलकूप की मोटर खराब होने पर पालिका उसे सही नहीं करा रही है। नलकूप की मोटर खराब होने के कारण क्षेत्र में 10 दिन से पेयजल का संकट है। उमस भरे मौसम में पेयजल की समस्या का निदान न होने से लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पालिका उनकी समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। कई बार पालिका से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन पालिका ने मोटर बदलवाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
पाइप लाइन टूटने से गहराया पेयजल संकट
कासगंज। नदरई गेट पुृरानी चुंगी के निकट दो दिन से पाइप लाइन टूटी पड़ी है। इससे शहर में पेयजल का संकट गहरा गया है। कई बस्तियों में पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पा रही। इससे लोग परेशान हैं। लोगों को इधर उधर से पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ रही है।
नलकूप का निर्माण जल निगम के माध्यम से किया गया है। अभी पालिका को नलकूप हैंडओवर नहीं किया गया है। जलनिगम का कमीै ही इसका संचालन करता है, जिससे मोटर बदलवाने का कार्य जलनिगम ही करेगा-लवकुश गुप्ता अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कासगंज