फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic, panchayat

घपलाः दो सौ ग्राम पंचायतों की रोकी जाएगी ग्रांट

Sat, 06 Jul 2019 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
civic, panchayat
एटा। जिले की ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए दी जाने वाली ग्रांट पर डीएम ने रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। लगातार ग्राम पंचायतों में चल रही योजनाओं और रिपोर्टिंग में पिछड़ने पर डीएम ने नाराजगी जताई है। साथ ही खर्च का हिसाब किताब नहीं देने वाली करीब 200 से अधिक ग्राम पंचायतों को अनुदान देने पर रोक लगाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

दरअसल, जिले का पंचायतीराज विभाग हर सरकारी योजना और उसकी रिपोर्टिंग में पिछड़ता जा रहा है। चाहे वह संचारी रोग अभियान हो, प्रिया सॉफ्ट, प्लान प्लस, जियो टैग और डिजिटल सिग्नेचर पंजीकरण, शौचालय निर्माण हो। इसे लेकर आए दिन वीडियो कांफ्रेंसिंग में शासन से निर्देश दिए जाते हैं। साथ ही प्रदेश में जिले की स्थिति खराब होती जा रही है। इसे लेकर डीएम ने सख्ती करते हुए हिसाब नहीं देने वाली ग्राम पंचायतों की ग्रांट रोकने के निर्देश दिए हैं। अब तक जिले में 576 में से 325 ग्राम पंचायतों ने हिसाब दिया है। वहीं महज 123 ग्राम पंचायतों के डिजिटल सिग्नेचर पंजीकृत हो सके हैं। डीएम ने पिछले दिनों विकास भवन के निरीक्षण के दौरान भी डीपीआरओ को फटकार लगाई थी और प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए थे, लेकिन सुधार नहीं दिखने पर डीएम ने कड़ा कदम उठाया है। साथ ही डीएम ने यह भी कहा है कि जो पंचायत सचिव और प्रधान एक सप्ताह में हिसाब नहीं देते हैं, उनके खिलाफ एफआईआर कराई जाए। डीएम के निर्देश को लेकर पंचायतीराज विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

ऑडिट को लेकर भी नहीं हुई शुरुआत
जिले में ग्राम पंचायतों के ऑडिट की प्रक्रिया भी अब तक शुरू नहीं हुई है। इसे लेकर शासन भी निर्देश जारी कर चुका है। आलम यह है कि ग्राम पंचायतें घोटाले खुलने से बचने के लिए ऑडिट से किनारा कर रही हैं। जिले के अधिकारी भी ऑडिट कराने को लेकर संजीदा नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका कहना है
पंचायतीराज विभाग का हाल खराब है। हाल ही में आया हूं। स्थितियों में सुधार किया जाएगा। डीएम ने प्रिया सॉफ्ट नहीं कराने वाली ग्राम पंचायतों की ग्रांट रोकने के लिए कहा है। इसे लेकर ग्राम प्रधानों और सचिवों को निर्देश दिए गए हैं।
मदन वर्मा, सीडीओ एटा
स्थिति पर एक नजर
जिले की ग्राम पंचायतें : 576
प्रिया साफ्ट फीडिंग कराई : 325
डिजिटल सिग्नेचर पंजीकरण : 123
जियो टैग : 00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed