फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic

भू-स्वामित्व योजना में 8623 मकान स्वामियों को मिलेगा प्रमाणपत्र

Wed, 18 Nov 2020 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
civic
मैनपुरी। शासन की महत्वाकांक्षी ग्रामीण भू-स्वामित्व योजना में जिलेभर में 8623 लोगों को उनके मकान का स्वामित्व प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इसके लिए राजस्व विभाग सर्वे कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा। साथ ही आबादी क्षेत्र का ड्रोन के माध्यम से नक्शा भी तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

भू-स्वामित्व योजना के तहत चलाए गए अभियान में आबादी के स्वामित्व की जांच लेखपालों से कराई गई है। लेखपालों ने ग्रामीण इलाकों में आवासीय जमीन का मालिकाना हक, मकान के स्वामित्व सबंधी प्रमाणपत्र जारी करने की योजना के तहत गांव-गंाव जाकर ऐसे मकान चिह्नित किए हैं, जो आबादी की जमीन पर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इन मकानों में लोग लंबे समय से रह रहे हैं, लेकिन उनके पास मकान के स्वामित्व संबंधी कोई कागज नहीं हैं। इसके चलते आबादी की जमीन पर बनाए गए मकान के स्वामित्व को लेकर हुए विवाद में स्वामित्व का हक तय नहीं हो पाता है। योजना के तहत राजस्व विभाग द्वारा किए गए सर्वे के प्रथम चरण में 8623 मकान चिह्नित किए गए हैं। इन्हें जल्द ही मालिकाना हक का प्रमाणपत्र देने के साथ ही नक्शा भी बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपत्ति का बनेगा रिकॉर्ड
योजना के तहत संपत्ति का रिकॉर्ड बनाया जाएगा। उसका स्वामित्व भी पारदर्शी रूप से तैयार किया जाएगा। पात्रता के आधार पर स्वामित्व प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। योजना से लाभ पाने के बाद ग्रामीणों को अपने आवास के सबंध में किसी रिकॉर्ड की जरूरत नहीं होगी और उनको अपनी संपत्ति पर सीधे स्वामित्व का अधिकार मिल जाएगा।
जमीन की भी होगी पहचान
लेखपालों द्वारा की गई जांच के बाद ग्राम सभा में आबादी और सुरक्षित की गई जमीन की भी पहचान हो जाएगी। जिन लोगों ने सुरक्षित जमीनों पर मकान बना लिए हैं, उनकी पहचान करके उनके खिलाफ भूमाफिया के तहत कार्रवाई करने के साथ ही सुरक्षित जमीन से कब्जा हटवाया जाएगा।

- स्वामित्व योजना के तहत लेखपालों ने मकान चिह्नित किए हैं। सुरक्षित जमीनों पर बनाए गए मकानों की भी पहचान कर ली गई है। पात्रों को योजना के तहत प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। जबकि सुरक्षित जमीनों पर मकान बनाने वालों के खिलाफ भूमाफिया के तहत कार्रवाई की जाएगी। - बी. राम, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed