{"_id":"5f7f58da8ebc3e1a22571474","slug":"civic-mainpuri-news-agr462840684","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना पंजीकरण के बिक्री पर आठ को नोटिस, दो आटा के नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना पंजीकरण के बिक्री पर आठ को नोटिस, दो आटा के नमूने भरे
विज्ञापन
08एमएनपी-28-कुरावली में आटा मिल से नमूने लेते खाद्य सुरक्षा अधिकारी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को शहर और कुरावली क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आठ दुकानदारों को बिना लाइसेंस के खाद्य पदार्थ की बिक्री करने के लिए नोटिस जारी किया गया। दो आटा के नमूने भी लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम सबसे पहले शहर के शीतला देवी मंदिर पर पहुंची। यहां सात दुकानों पर जांच की गई। किसी के पास भी विभागीय पंजीकरण या लाइसेंस नहीं था। सभी को नोटिस देने के साथ ही मौके पर मिली रंगीन चटनी, फिंगर चिप्स और सॉश को नष्ट करा दिया गया। साथ ही दोबारा रंगीन पदार्थ न बेचने की हिदायत दी गई। इसके बाद टीम कुरावली के गंगाजी चक्की भोग आटा के प्लांट पर पहुंची। यहां गंदगी मिलने के साथ ही डिस्पैच रजिस्टर आदि नहीं बनाए गए थे। टीम ने सभी अभिलेख पूर्ण करने और साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। यहां से दो आटा के नमूने लेकर भी जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे गए। इसके बाद टीम ने कुरावली के ही श्रीराम फूड प्रोडक्ट्स का निरीक्षण किया। यहां दस्तावेज अपडेट रखने और लाइसेंस को प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।
आखिरी में टीम कुरावली के हिना आइसक्रीम पार्लर पर पहुंची। यहां भी सफाई असंतोषजनक मिली। इसके साथ ही लाइसेंस भी नहीं लिया गया था। इस पर आइसक्रीम का निर्माण रोकते हुए नोटिस जारी किया है। दोबारा बिना लाइसेंस के आइसक्रीम बनाने पर कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार, देवेंद्र कुमार वर्मा शामिल रहे।