फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic

फोरम से उपभोक्ताओं को जल्द मिलेगी राहत

Thu, 23 Jul 2020 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
civic
मैनपुरी। उपभोक्ता फोरम में लंबित चल रहे मुकदमों की जल्द सुनवाई शुरू होगी। फोरम में सदस्य का पद एक साल से खाली चल रहा था। इसके चलते मुकदमों की सुनवाई नहीं हो पा रही थी। पद पर शासन ने तैनाती कर दी है। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मुकदमे में निर्णय देने के लिए अध्यक्ष के अलावा एक सदस्य का होना जरूरी है। फोरम में काम नहीं होने से नए मुकदमे दायर भी नहीं किए जा रहे थे। शासन की प्रमुख सचिव बीना कुमारी ने राजा का बाग निवासी राजकमल दीक्षित एडवोकेट को उपभोक्ता फोरम में सदस्य नामित करने के संबंध में आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

फोरम में लंबित हैं 682 मामले
उपभोक्ता संरक्षण फोरम में 682 मामले लंबित चल रहे हैं। सदस्य का पद खाली होने से इन मुकदमों की एक साल से सुनवाई नहीं हो पा रही थी।
सेवा में कमी पर लेते शरण
बाजार से खरीददारी के बाद उत्पाद अथवा सेवा में कमी होने पर पीड़ित उपभोक्ता न्याय पाने के लिए उपभोक्ता संरक्षण फोरम की शरण लेता हैं। मुकदमा दायर करने की प्रक्रिया सरल होने के कारण पीड़ित आसनी से शिकायत कर सकता है। फोरम से दूसरे पक्ष को नोटिस भेजकर दोनों पक्षों के तर्कों के आधार पर सुनवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल से उपभोक्ता संरक्षण फोरम का पद खाली चल रहा था। जिसके चलते मुकदमों की सुनवाई और निस्तारण नहीं हो पा रहा था। अब उपभोक्ताओं के मुकदमों का शीघ्र निस्तारण होगा।
संजय चौहान, पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed