{"_id":"5f006e968ebc3e43067a71f6","slug":"civic-mainpuri-news-agr4489497131","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुली डीबी ले सकती है जान, अफसर नहीं दे रहे ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुली डीबी ले सकती है जान, अफसर नहीं दे रहे ध्यान
विज्ञापन
04एमएनपी-16- तहसील के सामने खुला पड़ा बिजली विभाग का डीबी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शहर में बिजली आपूर्ति के लिए करीब 15 सौ डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स (डीबी) लगे हुए हैं। अधिकांश डीबी की हालत खराब है। कोई डीबी नाले में गिरा हुआ है तो किसी में दरवाजा नहीं है। खुले हुए तार सड़क की ओर झांक रहे हैं। बरसात के मौसम में बिजली विभाग की लापरवाही का ‘करंट’ जानलेवा साबित हो सकती है। डीबी खुले होने से आसपास के लोग हर समय दहशत में रहते हैं। उन्हें अपनी सुरक्षा के साथ ही दूसरों की सुरक्षा का डर सताता रहता है। जरा सी बारिश में बॉक्स के पास से गुजरना भी जोखिम भरा होता है।
लॉक होना चाहिए
डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स लगाते वक्त लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाता है। बॉक्स में लॉक होता है, जिसकी चाबी बिजली विभाग के अधिकारी या फिर लाइनमैन के पास रहनी चाहिए। वर्तमान में ऐसा नहीं है, लॉक तो छोड़िए अधिकांश डीबी में दरवाजा तक नहीं है।
तहसील गेट पर खुला पड़ा बॉक्स
सदर तहसील गेट पर डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स खुला पड़ा है। तार भी सड़क की ओर निकले हुए हैं। प्रमुख बाजार होने के साथ ही यहां तहसील में हररोज लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में हादसे के खतरा भी यहां अधिक रहता है। प्रशासनिक अधिकारियों का भी तहसील में आना जाता रहता है, लेकिन उनकी नजर भी इस खतरे पर नहीं पड़ी।
विज्ञापन
बिजली के बॉक्स की जो स्थिति है उससे हर समय खतरा बना रहा है। खुद के साथ ही दूसरों पर भी नजर रखनी पड़ती है। बॉक्स ठीक होना चाहिए। - राज कुमार, दुकानदार।
नाले में पड़ा डीबी
कचहरी रोड पर होंडा एजेंसी के पास डीबी नाले में पड़ा हुआ है। अगर कोई भी तार नाले के पानी में से टच हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है। शहर की प्रमुख रोड पर भी इस तरह की लापरवाही की जा रही है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
नाले में पड़ा डीबी बिजली विभाग की लापरवाही का उदाहरण है। इस बॉक्स से कभी भी हादसा हो सकता है, लेकिन कोई देखने और सुनने वाला नहीं है। - महावीर सिंह
स्कूल के पास खुला है बॉक्स
देवी रोड पर नार्मल स्कूल और श्री रसिक बिहारी मंदिर के पास भी डीबी खुला पड़ा है। यह स्कूल के बच्चों के साथ ही मंदिर आने वाले भक्तों के लिए घातक हो सकता है। बरसात के समय में तो खतरा और अधिक बढ़ जाता है। लोगों ने शिकायत की है, लेकिन विभाग ने मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया गया।
पूरे शहर में डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स खुले पड़े हुए हैं। इसके साथ ही नंगे तार भी बाहर की ओर निकले हुए हैं। कभी भी हादसा हो सकता है। - सुरेशचंद्र, देवी रोड
स्टेशन रोड पर भी यही हाल
स्टेशन रोड पर क्रिश्चियन फील्ड के पास लगा बॉक्स भी खुला पड़ा है। राहगीरों के साथ ही स्थानीय दुकानदार अपनी सुरक्षा के लिए चितिंत रहते हैं। उनका कहना है कि बरसात होने पर तो पूरे बॉक्स में कभी कभी करंट आ जाता है। कई बार गाय सहित अन्य जानवरों को करंट लग चुका है। शिकायत पर भी सुनवाई नहीं की गई।
डीबी खुला होने से करंट का खतरा रहता है। दुकानदार नजर रखे रहते हैं नहीं तो राहगीर आए दिन हादसे का शिकार हों। बिजली विभाग को गंभीर होना चाहिए। - जनक सिंह, दुकानदार
डीबी की मरम्मत कराई जाएगी
मेरी ओर से अधिशासी अभियंता को खुले पड़े डीबी सही कराने के निर्देश दिए गए थे। आदेश पर अमल क्यों नहीं किया गया है, इस संबंध में जवाब मांगा जाएगा। साथ ही जल्द ही खुले पड़े डीबी की मरम्मत कराई जाएगी।
- रवि अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता विद्युत