{"_id":"5ee369698ebc3e42ca7a4e32","slug":"civic-mainpuri-news-agr4457665177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात महीने बाद भी नहीं हो पाई प्रवक्ता के अभिलेखों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात महीने बाद भी नहीं हो पाई प्रवक्ता के अभिलेखों की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सात महीने पहले उप मुख्यमंत्री से की गई शिकायत की जांच अभी तक पूरी न होने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल डॉ. मुकेश चंद्र ने नाराजगी जाहिर की है। जेडी का पत्र प्राप्त होने के बाद डीआईओएस ने जांच कमेटी गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
समान निवासी दिनेश कुमार ने नवंबर 2019 में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को शिकायती पत्र भेजकर क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में शिक्षा शास्त्र के प्रवक्ता के अभिलेख फर्जी होने की शिकायत की थी। उप मुख्यमंत्री ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन सात महीने बाद भी विभाग मामले की जांच नहीं करा पाया। एक बार फिर संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल आगरा डॉ. मुकेश चंद्र ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजकर जांच पूरी न होने पर नाराजगी प्रकट की है। वहीं जांच में अब तक क्या हुआ की जानकारी मांगते हुए जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। पत्र प्राप्त होने के बाद एक बार फिर से क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के शिक्षा शास्त्र के प्रवक्ता की जांच का कार्य शुरू करा दिया गया है।
पूर्व एडीआईओएस को मिली थीं कई खामियां
तत्कालीन डीआईओएस सर्वेश कुमार ने मामले की जांच तत्कालीन एडीआईओएस शौकीन सिंह यादव को सौंपी थी। शौकीन सिंह यादव की जांच में कई खामियां सामने आई थीं। इससे पहले कि जांच पूरी होती शौकीन सिंह यादव का जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर प्रमोशन हो गया और सर्वेश कुमार को जनपद से स्थानांतरण। इसके बाद जांच ठंडे बस्ते में चली गई।
विज्ञापन
दो प्रधानाचार्यों को सौंपी गई है जांच
मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक का पत्र प्राप्त होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने राजकीय हाईस्कूल रोसिंगपुर के प्रधानाचार्य नाजर सिंह यादव और राजकीय हाईस्कूल परोंखा के प्रधानाचार्य विवेक कुमार को जांच अधिकारी बनाया है। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक को भी जांच अधिकारियों की जानकारी भेजी गई है।
मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक का पत्र प्राप्त होने के बाद दो प्रधानाचार्यों को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मनोज कुमार वर्मा , जिला विद्यालय निरीक्षक