फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic

पाइप लाइन में लीकेज से पांच मोहल्लों के लोग परेशान

Sat, 06 Jun 2020 04:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
civic
06एमएनपी-04-करहल चौराहे पर पानी की लीकेज पाइपलाइन को ठीक करते नगर पालिका के कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। करहल चौराहे के पास पाइप लाइन में लीकेज होने से पांच मोहल्ले के वाशिंदों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। तीन महीने से यहां लीकेज की समस्या है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन ने अभी तक इसे ठीक नहीं कराया।
विज्ञापन

करहल रोड, गाड़ीबान, कृष्णा नगर, शृंगार नगर, मोहल्ला अग्रवाल, न्यू अग्रवाल आदि क्षेत्र की पानी आपूर्ति बाधित चल रही है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन प्रयास तो कर रहा है, लेकिन पता नहीं क्यों लाइन को तीन महीने बाद भी ठीक नहीं करा पा रहा है। पाइप लाइन लीकेज के कारण शहर के 2000 से अधिक घरों में पानी की सप्लाई सही ढंग से नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

करहल चौराहे पर पाइप लाइन लीकेज की समस्या तीन महीने से है। नगर पालिका प्रयास भी कर रही है लेकिन समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो सका है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलकार सिंह, सभासद कृष्णा नगर
पाइप लाइन में लीकेज के कारण घरों में पूरा पानी नहीं पहुंच रहा है। तीन महीने से लगातार इस प्रकार की समस्या बनी हुई है। नगर पालिका को इस समस्या के स्थाई समाधान का प्रयास करना चाहिए।
गौरव कुमार, करहल रोड
गर्मी के मौसम में पानी के बिना तो जीना भी संभव नहीं है। ऐसे में आए दिन नगर पालिका की सप्लाई बाधित होने से लोग परेशान हैं। नगर पालिका प्रशासन को इसका स्थाई निराकरण करना चाहिए।

राजवीर सिंह, मोहल्ला अग्रवाल
नगर पालिका एक ही स्थान पर लीकेज पाइप लाइन को ठीक नहीं करा पा रही है। जो धीरे-धीरे बड़ी समस्या बन रही है। पांच मोहल्लों की सप्लाई बाधित हो रही है। जिला प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
ब्रजेश कुमार, शृंगार नगर
करहल चौराहे के पास पाइप लाइन में पूर्व में मार्च में लीकेज हुआ था। जिसे ठीक करा दिया गया था। अब फिर से दिक्कत आई है जिसे ठीक कराया जा रहा है।
लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed