{"_id":"5ed682d48ebc3e90ad290fe9","slug":"civic-mainpuri-news-agr444369724","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 दिनों में कैसे होगी 36 हजार एमटी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 दिनों में कैसे होगी 36 हजार एमटी गेहूं की खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा कराना प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। 13 दिनों में प्रशासन के सामने 36 हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य है। ऐसे में इस बार खरीद अधूरी रहने की आशंका प्रबल होती जा रही है।
किसानों का गेहूं खरीदने के लिए हर साल एक अप्रैल से क्रय केंद्र शुरू होते हैं लेकिन इस बार लॉकडाउन के चलते क्रय केंद्रों पर खरीद 15 अप्रैल से शुरू हुई थी। जिले के 79 क्रय केंद्रों पर शासन ने कुल 72 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य दिया था। अब तक डेढ़ माह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन खरीद का आंकड़ा 50 प्रतिशत तक ही पहुंच सका है। बाकी बचे 13 दिनों में 50 प्रतिशत खरीद करना संभव नहीं होगा। इससे केंद्र प्रभारियों और प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है।
कहीं न कहीं खरीद प्रभावित करने के लिए बारदाना की कमी भी जिम्मेदार रही है। कई केंद्रों पर बारदाना न होने के चलते अब तक सात से आठ दिन तक खरीद बंद रही। अगर इन दिनों में खरीद बंद न होती तो गेहूं क्रय का आंकड़ा और अधिक होता।
विज्ञापन
हाइलाईट्स
-79 गेहूं क्रय केंद्र हैं जिले में संचालित
-72500 मीट्रिक टन है खरीद का लक्ष्य
-36870 मीट्रिक टन हुई है खरीद
-50.86 प्रतिशत हुई खरीद
सभी क्रय केंद्रों पर खरीद जारी है। इस बार देरी से खरीद शुरू होने के चलते 50 प्रतिशत ही खरीद अब तक हो पाई है। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। आगे शासन के निर्देश के अनुसार काम किया जाएगा।
उदित नारायण, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी।