फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic

प्रशासन ने नहीं सुनी तो खुद ही शुरू किया गली का निर्माण

Fri, 28 Feb 2020 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
civic
28एमएनपी-23-किशनी के गांव कटरा में खुद ही गली का निर्माण करते ग्रामीण - फोटो : MAINPURI
कटरा समान (मैनपुरी)। ग्राम पंचायतों में समस्याओं को लेकर शिकायतें के तो बहुत मामले सुने होंगे, लेकिन विकास खंड किशनी की ग्राम पंचायत समान के मजरा कटरा में ग्रामीणों ने व्यवस्था को आइना दिखाने का काम किया है। यहां ग्रामीणों ने सुनवाई न होने पर खुद ही चंदा करके गली का निर्माण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

गांव कटरा में एक गली लंबे समय से कच्ची पड़ी हुई है। इसमें रहने वाले 25 से अधिक परिवारों के लिए ये गली के दिनों में तो दलदल में तब्दील हो जाती है। कई बार बच्चे व बुजुर्ग इसमें गिरकर चोटिल भी हो जाते थे।
विज्ञापन

कई बार ग्रामीणों ने प्रधान से गली को पक्का कराने की मांग की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इससे परेशान होकर ग्रामीणों ने एक अलग ही निर्णय लिया। प्रशासन और प्रधान के चक्कर लगाने की अपेक्षा उन्होंने खुद ही चंदा कर गली का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। हर घर से चंदा लेकर गिट्टी डालने का काम शुरू हो गया है। इसके बाद इंटरलॉकिंग ईंट बिछाई जाएगी। कहीं न कहीं ग्रामीणों की ये मुहिम व्यवस्था को आइना दिखा रही है। उदयवीर सिंह, बृजकिशोर दुबे, श्रीचंद, दीपक, सत्यम दुबे, सुभाष दुबे, विजय पाल, भारत सिंह फौजी, हिमांशु, निहाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर माह आती हैं दर्जनों शिकायतें
जिले में कुल 552 ग्राम पंचायतें हैं। विकास कार्यों को लेकर इनमें हर माह करीब 24 से अधिक शिकायतें आती हैं। इसमें खड़ंजा निर्माण, नाली निर्माण शौचालय निर्माण की मांग शामिल होती हैं लेकिन इनमें से एक शिकायत का भी समाधान नहीं हो पाता है।
मामले की जानकारी नहीं है। पूरे प्रकरण की जानकारी की जाएगी कि आखिर क्यों ग्रामीणों को चंदे से गली का निर्माण कराने की आवश्यकता पड़ी।
स्वामीदीन, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed