फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic

अफसरों की कमी विकास में बन रही रोड़ा

Fri, 28 Feb 2020 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
civic
28एमएनपी-40-बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए बैठक करते डीएम, साथ में उपस्थित अन्य अधिकारी। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में अफसरों की कम रोड़ा बन रही है। विकास विभाग में सबसे अधिक अधिकारियों के पद खाली है। हाल ये है कि एक-एक अधिकारी चार-चार पदों का कार्य संभाल रहे हैं। इसका असर जिले के विकास कार्यों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

विकास भवन में अधिकारियों के 12 पद खाली पड़े हुए हैं। मुख्य पदों में परियोजना निदेशक डीआरडीए, उपायुक्त मनरेगा समेत अन्य कई पद खाली हैं। वहीं ब्लॉकों में तैनात खंड विकास अधिकारियों का हाल तो और भी खराब है। साल दर साल खंड विकास अधिकारियों के पद खाली होते जा रहे हैं, लेकिन इन पर तैनाती नहीं हो रही है। ऐसे में अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कई अधिकारियों पर तीन-तीन चार्ज
जिले में कई अधिकारियों पर तीन-तीन चार्ज हैं। इसमें उपायुक्त एनआरएलएम रंजीत सिंह को खंड विकास अधिकारी किशनी और परियोजना निदेशक डीआरडीए का चार्ज दिया गया है। इसी तरह पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी यश कुमार वर्मा को अल्पसंख्यक विभाग और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग का चार्ज भी मिला है। वहीं एडीसीओ आशीष शुक्ला को एआर कॉपरेटिव, खंड विकास अधिकारी बेवर और सुल्तानगंज समेत चार पदों का कार्यभार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुल्तानगंज और मैनपुरी बीडीओ के पद भी खाली
पहले से ही जहां पांच विकास खंडों में खंड विकास अधिकारी के पद खाली थे तो वहीं अब मैनपुरी और सुल्तानगंज में भी खंड विकास अधिकारी का पद खाली हो जाएगा। दोनों ही विकास खंडों को अब तक प्रमोद कुमार चतुर्वेदी देख रहे थे। 29 फरवरी को उनके सेवानिवृत्त होने के बाद कुल सात विकास खंड खाली हो जाएंगे।
एडीसीओ और संयुक्त बीडीओ को अतिरिक्त कार्यभार
मैनपुरी और सुल्तानगंज में बीडीओ के सेवानिवृत्त होने के चलते प्रशासन ने अतिरिक्त कार्यभार देकर वैकल्पिक व्यवस्था की है। सीडीओ नगेंद्र शर्मा की संस्तुति पर जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने एडीसीओ आशीष शुक्ला को बेवर के साथ सुल्तानगंज का और संयुक्त बीडीओ विमला देवी को जागीर के साथ मैनपुरी ब्लॉक का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। एक मार्च से वे दो-दो ब्लॉकों को संभालेंगे।

-परियोजना निदेशक, डीआरडीए
-जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी
-जिला युवा कल्याण अधिकारी
-समाज कल्याण अधिकारी विकास
-अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
-दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी
-उपायुक्त मनरेगा
-जिला कृषि रक्षा अधिकारी
-परियोजना अधिकारी नेडा
-सात खंड विकास अधिकारी
शासन को लगातार अधिकारियों की तैनाती के लिए पत्र भेजा जा रहा है लेकिन तैनाती न होने के चलते तैनात अधिकारियों से अतिरिक्त कार्यभार देकर काम लिया जा रहा है।
नगेंद्र शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed