फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic

सीमांकन में उलझी नाले, बंबे की सफाई, लोग परेशान

Thu, 05 Mar 2020 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
civic
कासगंज की आवास विकास कॉलोनी में झाड़ियों और गंदगी से अटा बंबा - फोटो : KASGANJ
कासगंज। शहर की आवास विकास कॉलोनी के पास से गुजर रहे बंबे की सफाई सीमांकन में उलझ कर रह गई है। पालिका और पंचायत राज विभाग एक दूसरे के पाले में जिम्मेदारी की गेंद फेंक रहे हैं। इसको लेकर आवास विकास कॉलोनी के बाशिंदों में आक्रोश है। गोरहा नहर से एक बंबा जो सीधा नगला मामो होते हुए आवास विकास कॉलोनी के समीप से काली नदी तक पहुंचता है। इस बंबे में कई सालों से फसलों की सिंचाई के लिए पानी तो नहीं आया लेकिन घर और कारखानों का सीवर जरूर पहुंच रहा है। गंदगी से बंबा पूरी तरह अट गया है।
विज्ञापन

इससे लोग परेशान हो चुके हैं। कई बार जिला प्रशासन सहित शासन स्तर पर शिकायत की लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है। यहां समस्या का समाधान सीमांकन में उलझ गया है। आवास विकास कॉलोनी नगर पालिका के कार्य क्षेत्र में है, जबकि समीप से गुजर रहा बंबा पंचायती राज विभाग के कार्य क्षेत्र में है। नगर पालिका के अफसर बंबे की सफाई की जिम्मेदारी पंचायती राज विभाग की और पंचायती राज विभाग पालिका की बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed