फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic

13.45 करोड़ से होगा सोरों का विकास

Fri, 28 Jun 2019 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
civic
कासगंज की सोरों नगरपालिका की बोर्ड बैठक करतीं पालिकाध्यक्ष मुन्नी देवी व मौजूद सभासद - फोटो : KASGANJ
सोरों। नगर पालिका बोर्ड बैठक पालिका सभागार में की गई। जिसमें तीर्थनगरी के 13.41 करोड़ रुपये के वार्षिक बजट को बोर्ड ने अपनी स्वीकृृति प्रदान की। चतुुर्थ वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से कर्मचारियों के वेतन एरियर के बाद अवशेष राशि से विकास कार्य कराने के प्रस्तावों पर सहमति बनी।
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक पालिकाध्यक्ष मुन्नीदेवी की अध्यक्षता में हुई। इसमें नगरीय झील, तालाब, पोखर, संरक्षण योजना के तहत एसटीडीएम इंटर कालेज के पीछे तालाब के सौंदरीकरण कराने, हरि की पैड़ी किनारे साध्वी रत्नावली वाटर पार्क बनवाने का प्रस्ताव पारित हुआ। मोहल्ला बदरिया में अंत्येष्टि स्थल के निर्माण कराए जाने को बोर्ड ने स्वीकृति दी। सामुुदायिक केंद्र के पास बारात घर, यात्री निवास का निर्माण कराने को भी स्वीकृति प्रदान की गई। मेला मार्गशीर्ष मैदान में सप्ताह में दो बार पशु पैठ लगाने के लिए 5 वर्ष को ठेका उठाने, सार्वजनिक स्थानों पर वाटरकूलर रखवाने का भी प्रस्ताव मंजूर किया गया। भूपेश शर्मा के प्रत्यावेदन पर ब्राह्मण समाज की धर्मशाला व 41 फुट ऊंची भगवान परशुुुराम की प्रतिमा की स्थापना के लिए 2 बीघा पालिका की भूमि देने पर विचार के बाद स्वीकृति प्रदान कर दी गई। वार्ड 5 व वार्ड 16 में सड़कों, खड़ंजा व नालियों की मरम्मत, कस्बे के जीर्ण पाइप लाइन बदले जाने व पाइप लाइन का विस्तार करने को स्वीकृति दी गई। 49 अन्य साधारण प्रस्तावों को स्वीकृति किए गए। इन सभी कार्यों को करने के लिए बोर्ड ने 13,45,42,321 रुपये का बजट रखा है।
विज्ञापन

बैठक में अधिशासी अधिकारी संतराम सरोज, प्रधान लिपिक जयप्रकाश दुबे, कमाल हसन, पंकज भार्गव, राकेश पांडेय, मुुकेश कटारे, नंदकिशोर, धर्मेंद्र, निखिल दीक्षित, शरद तिवारी, कृष्णमोहन, मीरा देवी, महेंद्र, जंगबहादुुुर, अर्जुुुन, इकरार, अनीता, विमलेश, रेशमा, डौली, कुुमकुुम तिवारी, सुुनीता दुबे, रीना आदि सभासद व पालिकाकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला मार्गशीर्ष का आय व्यय का ब्योरा न देने पर दिखाया काला झंडा
सोरों। पालिका बोर्ड की बैठक के दौरान सभासद अमित मिश्र ने मेला मार्गशीर्ष का आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत न करने पर रोष जताया। उन्होंने जन सूचना अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी पालिका द्वारा उपलब्ध न कराने पर विरोध करते हुए पालिका अध्यक्ष को काला झंडा दिखाकर बोर्ड बैठक का बहिष्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed