{"_id":"5e1dfce48ebc3e4af3409246","slug":"civic-hanguma-mainpuri-news-agr4247926117","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने बाईपास का निर्माण कार्य रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने बाईपास का निर्माण कार्य रुकवाया
विज्ञापन
14एमएनपी-16-घिरोर क्षेत्र में बाईपास निर्माण में भूमि का मुआवजा न मिलने पर काम रुकवाने पहुंचे किसान
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिरोर (मैनपुरी)। घिरोर में शिकोहाबाद मार्ग पर अलालपुर के पास चल रहे बाईपास के निर्माण को मंगलवार को ग्रामीणों ने रोक दिया। निर्माण कार्य में मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कार्य रुकवाने की मांग की।
घिरोर कस्बे में बाईपास का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें चयनित खेतों में मिट्टी डाली जा रही है। शिकोहाबाद रोड पर अलालपुर के पास से बाईपास के चल रहे निर्माण कार्य को मंगलवार को किसानों ने रोक दिया। मिट्टी से भरे ट्रकों को रोककर पहले रजिस्ट्री कराकर रुपये खाते में पहुंचाने की बात कही। काम रोके जाने की जानकारी होते ही संबंधित जेई मौके पर पहुंचे। जेई ने किसानों को काफी समझाया लेकिन ग्रामीण अपनी बात पर अड़े रहे। उनका कहना था अभी काफी खेतों का बैनामा तक नहीं हुआ है जिन खेतों के बैनामे हो गए थे उनके खेतों में मिट्टी डाली जा रही थी। अब बिना बैनामा वाले खेतों में भी जबरन लगातार खेतों में मिट्टी डाली जा रही है। बैनामे के लिए बचे खेतों का जब तक बैनामा नहीं हो जाता तब तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। ग्रामीणों का आरोप था जितने खेतों का बैनामा कराया है उससे अधिक जमीन अधिग्रहण की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया। रामचंद्र, महेशचंद्र, बिट्टा देवी, खेतपाल, चंद्रपाल, अब्दुल नईम, गंभीर सिंह, शिवचरण सिंह, मुंशी राठौर, भूपेंद्र, रूबी, कल्लू भदौरिया मौजूद रहे।
बाईपास का निर्माण शासन की योजना के तहत हो रहा है। जिन किसानों को शिकायत है वह अपनी समस्या बताएं। उनकी समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा।
अनिल कुमार कटियार, एसडीएम घिरोर