{"_id":"5d1ce8ec8ebc3e3cc471557c","slug":"civic-agra-news-agr3944186185","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में गर्मी से बीमार कैसे हुए बच्चे, जांच को पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में गर्मी से बीमार कैसे हुए बच्चे, जांच को पहुंची टीम
विज्ञापन
एटा। केंद्रीय विद्यालय में पंखे न चलने से बीमार हुए बच्चों की खबर पर केंद्रीय विद्यालय संगठन के डिप्टी कमिश्नर ने घटना की जांच के लिए टीम भेजी। बुधवार को पहुंचे अधिकारी ने पीड़ित छात्र-छात्राओं, परिजनों, स्टाफ एवं प्रधानाचार्य से पूरी घटना की जानकारी ली।
पंखे न चलने और गर्मी से बीमार हुए बच्चों की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए बुधवार को फिरोजाबाद जिले के हजरतपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र के नेतृत्व में बुधवार को पहुंची टीम ने स्थानीय केंद्रीय विद्यालय में बीमार हुए बच्चों की जानकारी ली। कक्षा अध्यापक के माध्यम से अभिभावकों से बातचीत कर हालचाल जाना। टीम ने स्कूल प्रधानाचार्य स्टाफ से भी घटना पर बात की। अभिभावकों की मांग पर विद्यालय को बड़ा जेनरेटर की संस्तुति का आश्वासन भी दिया। शीघ्र ही जांच आख्या डिप्टी कमिश्नर को सौंप दी जाएगी।
बताते चलें कि स्थानीय केंद्रीय विद्यालय में अव्यवस्थाओं की शिकायतें हैं। अभिभावक-बच्चों की शिकायत है कि गर्मी में भी कक्षाओं में पंखे नहीं चलते। ऐसे में आए दिन बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। मंगलवार को छह से अधिक बच्चों की तबियत स्कूल में ही बिगड़ गई। विद्यालय प्रशासन द्वारा इसकी सूचना परिजनों को दी गई। पसीने से तरबतर बच्चों को देखकर परिजनों में आक्रोश बढ़ गया। अव्यवस्थाओं पर खफा परिजनों ने विद्युत व्यवस्था सुचारु न होने तक अपने बच्चों को स्कूल न भेजने की धमकी भी दी है। अभिभावकों का यह भी आरोप है कि प्रधानाचार्य कार्यालय स्टाफ रूम आदि में इन्वर्टर से आपूर्ति ले रहा कालेज प्रशासन बच्चों को लेकर संवेदनहीन है। प्रधानाचार्य सीमा प्रसाद का कहना है कि ग्रामीण फीडर के चलते दिन में कटौती रहती है। विद्यालय में बड़ा जेनरेटर न होने के चलते कक्षाओं को आपूर्ति नहीं हो पाती।