फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   City jammed In US President Security Rehearsal Deputy Sp convoy Stoped

अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा के रिहर्सल में आधा शहर जाम,फंस गईं गाड़ियां

Mon, 24 Feb 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 24 Feb 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
City jammed In US President Security Rehearsal Deputy Sp convoy Stoped
गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत, सुरक्षा और भ्रमण के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार शाम को इन तैयारियों का रिहर्सल भी शुरू हुआ तो आधा शहर जाम में फंस गया। वीवीआईपी सड़क पर यातायात रोक दिया गया। इस दौरान गाड़ियां जाम में फंस गईं।
विज्ञापन


फ्लीट रिहर्सल के लिए शाम पांच बजते ही यातायात रोका गया। सड़क के दोनों तरफ लोगों को रोक दिया गया। खेरिया हवाई अड्डा से होटल अमर विलास तक फ्लीट की गाड़ियों ने दौड़ लगाई। इस दौरान लोग जाम से जूझते दिखाई पड़े।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर आगरा हाईअलर्ट पर है। सीआरपीएफ (केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल), आईटीबीपी (भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल), नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के कमांडो ने मोर्चे संभाल लिए हैं। ताज से खेरिया तक 40 छतों पर कमांडो तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रविवार को स्नाइपर भी तैनात कर दिए। इनकी राइफल की रेंज दो किमी तक है। शनिवार को चौराहों पर चेकिंग की गई। खेरिया से ताज तक के रूट पर बैरियर लगाकर हर वाहन की चेकिंग की गई। ताजगंज, रकाबगंज, छीपीटोला में अर्द्धसैनिक बलों ने पैदल मार्च किया।


खेरिया से ताज के रूट के दुकानदारों के परिवार के सदस्यों का भी सत्यापन किया गया है। वे जिन मोहल्लों में रहते हैं, वहां पुलिस की टीम भेजी गई। वहीं ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed