फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Citizenship amendment bill in favor of nationalism said Swatantradev Singh

भाजपा कार्यकर्ताओं से बोले प्रदेश अध्यक्ष, नागरिकता कानून पर कोई गुमराह करे तो जवाब दें

Fri, 13 Dec 2019 12:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Dec 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
Citizenship amendment bill in favor of nationalism said Swatantradev Singh
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने नये नागरिकता कानून को राष्ट्रवाद के हित में बताया है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर कोई इस बिल पर गुमराह करे तो वो आगे आकर जवाब दें। स्वतंत्रदेव सिंह बृहस्पतिवार को स्वच्छता रैली में हिस्सा लेने आगरा आए। उन्होंने शहर के लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि दो अक्तूबर से प्रधानमंत्री मोदी ने सफाई अभियान शुरू किया जो जन आंदोलन बन गया। चाय बेचने वाला, गरीब का बेटा सफाई का महत्व समझते हुए स्वच्छता का काम कर रहा है। वहीं महात्मा गांधी के गंदगी मुक्त भारत के सपने को पूरा कर रहे हैं। भारत मां के ऊपर बिखरी गंदगी को हमें हटाना है।
विज्ञापन


महापौर की रैली में शामिल हुए बशीर ने चौंकाया

स्वच्छता रैली में चौधरी बशीर की मौजूदगी ने लोगों को चौंका दिया। दो साल पहले महापौर चुनाव में नवीन जैन के सामने उतरे दिगंबर सिंह धाकरे तो भाजपा में शामिल हो ही चुके हैं, बशीर भी प्रत्याशी के रूप में सामने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन गुरुवार को चौधरी बशीर समर्थकों के साथ निगम पहुंचे तो उन्हें मंच पर बुलाकर बैठाया गया। चौधरी बशीर रैली के समर्थन में पहले से ही मंटोला, ढोलीखार में संपर्क कर रहे थे। उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं इससे मजबूत हो गईं। 

स्वच्छता गीत की हुई लॉन्चिंग

ठान लिया है अब हम सब ने स्वच्छता अभियान हो, मेरे शहर की विश्व पटल पर स्वच्छता पहचान हो। गजल गायक सुधीर नारायण ने निगम परिसर में यह गीत लांच किया। गीत के रचनाकार संजय दुबे हैं। गीत को साथी कलाकारों रश्मि सिंह, श्रेया शर्मा, पूजा तोमर, रिंकू चौरसिया, देशदीपक ने गाया।

स्कूली बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

नगर निगम परिसर में सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल के साथ अप्सा के स्कूलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इनमें सेंट एंड्रयूज स्कूल कर्म योगी, गायत्री पब्लिक स्कूल, ऑल सेंट्स स्कूल, कर्नल ब्राइटलैंड स्कूल, न्यू सेंट स्टीफन स्कूल, सेंट एंड्रयूज बरौली अहीर के बच्चों ने गीतों और नुक्कड़ नाटक के जरिए पेड़ पौधों को ना काटने, कूड़ा इधर उधर ना फेंकने और सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग ना करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed