फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Citizens of ukraine

यूक्रेन के 50 कृष्ण भक्तों ने वृंदावन छोड़ा

Thu, 26 Mar 2020 05:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Citizens of ukraine
मथुरा। यूक्रेन का वह दल जो बुधवार को वृंदावन से अपने देश चला गया। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। कोरोना के चलते यूक्रेन के 50 नागरिकों ने कृष्ण का ब्रज धाम बुधवार रात को छोड़ दिया। वह एक स्थानीय गेस्ट हाउस में रुके थे। उनके द्वारा दूतावास के माध्यम से विशेष प्लेन की व्यवस्था की गई, इसके बाद वृंदावन से अपने देश निकल सके।
विज्ञापन

15 मार्च को यूक्रेन के 50 महिला-पुरुष कृष्ण की भक्ति में टूर बनाकर वृंदावन आए थे। यहां पर दो गेस्ट हाउस और होटल में अपना ठिकाना बनाया। अभी वह कुछ दिन मंदिरों की नगरी में भ्रमण कर ही पाए थे कि कोरोना को लेकर देश की स्थिति खराब होने लगी जिससे वह घबरा गए। उन्होंने अपने दूतावास से बात की तथा जल्द से जल्द यहां से निकलने की व्यवस्था करने को कहा।
विज्ञापन

दूतावास के माध्यम से टिकट के अलावा प्रति व्यक्ति 430 डालर के खर्चे पर प्लेन का आना तय हुआ। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे उनकी दिल्ली से अपने देश के लिए उड़ान थी। दूतावास ने उनके लिए वृंदावन से दिल्ली तक के लिए भी बस कराई थी। वह बुधवार की रात को वृंदावन से अपने देश को चले गए। टूर में आए यूक्रेन निवासियों में एलक्जेंडर, श्वेतलाना, नागिया, मारिया, मरियम, मैसी, जॉन, डेविडपीटर, पीटर्सन मुख्य थे। उनका कहना था कि फिलहाल भारत की स्थितियां ठीक नहीं है। वह फिर से वृंदावन आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed