फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Citing poverty, prisoners sought government advocates for their advocacy

Agra News: गरीबी का हवाला देकर बंदियों ने पैरवी के लिए मांगे सरकारी अधिवक्ता

Thu, 20 Mar 2025 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 20 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Citing poverty, prisoners sought government advocates for their advocacy
जिला कारागार का निरीक्षण करते विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमल सिंह, साथ में जेल प्रशासन के अधि
मैनपुरी। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमल सिंह ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो बंदियों ने सरकारी अधिवक्ता की मांग की। दोनों ने गरीबी का हवाला देते हुए कहा कि वह निजी तौर पर अधिवक्ता करने में सक्षम नहीं हैं। इस पर सचिव कमल सिंह ने बंदियों के प्रार्थना पत्र प्राधिकरण में भेजने के निर्देश जेल प्रशासन को दिए।
विज्ञापन

अस्पताल का निरीक्षण करने पर सेप्टिक से पीड़ित बंदी के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए। वहीं उन्होंने बैरकों में जाकर बंदियों की समस्याएं सुन उनका जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी और जेलर पवन त्रिवेदी ने सचिव को कारागार की बैरक संख्या एक, दो, पांच, छह, सात ए- बी, आठ ए- बी, 10 ए का निरीक्षण कराया।
विज्ञापन

सचिव ने बंदियों की समस्याएं सुनीं। जेल अस्पताल में 12 बंदी उपचाराधीन मिले। वहां बंदी विश्वेश्वर सिंह ने बताया कि उसके पैर में सेप्टिक हो गई। यहां इलाज के बाद भी कोई आराम नहीं है, उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कालेज सैफई भिजवाया जाए। बंदी की मांग पर उन्होंने चिकित्साधिकारी डा. आशुतोष मिश्रा को बंदी के उचित इलाज के निर्देश दिए। इस दौरान डिप्टी जेलर रतन प्रिया, चीफ लीगल काउंसिल हृदय कुमार चतुर्वेदी, जेल विजिटर सुनील कुमार, कार्यालय लिपिक संदीप सिंह, उपेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed