फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CISF jawan wife filed a case of harassment and dowry against her husband and in laws in Mainpuri

'पति रहता है दूर-दूर': जेठ ने अकेला पाकर की शर्मनाक करतूत... ढाए ऐसे-ऐसे सितम; CISF के जवान की पत्नी का दर्द

Wed, 18 Dec 2024 07:32 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 18 Dec 2024 07:32 PM IST
सार

पीड़िता ने सीआईएसएफ में तैनात पति और ससुरालीजन पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसकी शादी 22 फरवरी 2023 को गांव खरपरी निवासी सीआईएसएफ कर्मी के साथ हुई है।

विज्ञापन
CISF jawan wife filed a case of harassment and dowry against her husband and in laws in Mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में घर में अकेला पाकर जेठ ने महिला के साथ जबरदस्ती की। जब इस बारे में ससुरालीजन से शिकायत की तो पिटाई की गई। सीआईएसएफ में तैनात पति भी किसी और से प्यार करता है। एलाऊ क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 22 फरवरी 2023 को गांव खरपरी निवासी सीआईएसएफ कर्मी के साथ हुई है। शादी के कुछ समय बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुरालीजन कहते कि तेरे कोई भाई नहीं है। घरवालों से कह कर मकान हमारे नाम करा दे। ससुरालीजन लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते आ रहे थे। इस बीच उसे कमरे में बंद करके पीटा गया। एक दिन जेठ ने कमरे में अकेला पाकर जबरदस्ती करने की कोशिश की। शिकायत करने पर उसे ही पीटा गया। 

विज्ञापन

पति के घर आने के बाद जब इस बारे में बताया तो वह तीन दिन के लिए घर से कहीं चले गए। इस बीच पता चला कि पति किसी दूसरी लड़की से प्रेम करते हैं। 19 सितंबर 2024 को उसे घर से निकाल दिया गया। 8 दिसंबर को ससुरालीजन ने उन्हें घेर कर पीटा। महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed