{"_id":"67e98c35efbb78d24705363b","slug":"circle-rates-have-not-been-increased-where-the-bypass-will-pass-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-134596-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जहां से गुजरेगा बाईपास, वहां नहीं बढ़ाया सर्किल रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जहां से गुजरेगा बाईपास, वहां नहीं बढ़ाया सर्किल रेट
Sun, 30 Mar 2025 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 30 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के दक्षिणी पूर्वी छोर पर 20 किमी लंबा बाईपास प्रस्तावित है। बाईपास के लिए जिले के कई ग्राम पंचायतों की जमीन अधिग्रहीत होनी है। जिलाधिकारी मैनपुरी ने हाल ही में जिले का सर्किल रेट बढ़ाया है, लेकिन जहां से ये बाईपास निकल रहा है वहां की सात ग्राम पंचायतों का सर्किल रेट नहीं बढ़ाया गया। किसानों की मांग पर शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया और पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान ने लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर संबंधित ग्राम पंचायतों का सर्किल रेट बढ़वाने की मांग की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले भाजपा नेताओं ने बताया कि जिलाधिकारी मैनपुरी ने 30 जनवरी 2025 को जनपद की जमीन के सर्किल रेट में बढ़ोतरी की है। लेकिन जिले की कुछ ग्राम पंचायतों में सर्किल रेट नहीं बढ़ाया गया है। संबंधित ग्राम पंचायतों की जमीन से होकर बाईपास प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री को इस संबंध में एक ज्ञापन भी दिया गया। इस ज्ञापन में मांग की गई कि राजस्व ग्राम पंचायत औडेंय मंडल, औडेंय पड़रिया, अंगौथा, जरामई, देवामई, लालपुर सथिनी और दलीपपुर सथिनी के सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। संबंधित ग्राम पंचायतों के भी सर्किल रेट बढ़वाए जाएं। पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया है कि उनकी मांग को पूरा कराया जाएगा। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया, ब्लॉक प्रमुख जागीर मनेश चौहान, सौरभ चौहान, बृजेंद्र सिंह चौहान आदि शामिल रहे।