फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chunav wine

विधानसभा चुनाव : अवैध शराब की बिक्री रोकना चुनौती

Sun, 08 Jan 2017 12:47 AM IST
विधानसभा चुनाव : अवैध शराब की बिक्री रोकना चुनौती
विधानसभा चुनाव : अवैध शराब की बिक्री रोकना चुनौती Updated Sun, 08 Jan 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
chunav wine
डेमो पिक

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में हरियाणा और राजस्थान से अवैध शराब की तस्करी रोकना पुलिस के लिए चुनौती साबित होगा। मथुरा में सबसे ज्यादा हरियाणा की शराब आती है। यहां चार माह में 50 हजार लीटर तक शराब पकड़ी जा चुकी है। इसके बाद फीरोजाबाद और मैनपुरी का नंबर आता है। 

विधानसभा चुनाव के आते ही पुलिस अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने की कवायद में जुट जाती है।  बता दें, आगरा और मथुरा जिले से राजस्थान और हरियाणा की सीमा मिलती हैं। इस कारण यहां शराब को बिक्री के लिए आसानी से लाया जाता है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सितंबर से दिसंबर 2016 तक मथुरा में 50,456 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई। वहीं, मैनपुरी में 34,561 लीटर, फीरोजाबाद में 30,102 लीटर और आगरा में सबसे कम 24443 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई। यहां पर आबकारी अधिनियम के 193 मामले दर्ज हुए हैं। 
विज्ञापन

अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए दूसरे राज्यों की सीमाओं पर बैरियर लगाए गए हैं। इन पर थाना पुलिस के दरोगा और सिपाही चेकिंग करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed