फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chunav

अंतिम चरण की लड़ाई आज

Wed, 09 Dec 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 09 Dec 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
chunav
पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में बाह, पिनाहट, जैतपुर ब्लॉक में बुधवार को मतदान होगा। मंगलवार को दोपहर बाद मतदान केन्द्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। प्रधान पद के 835 और सदस्य पद के 1348 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मतदाता तय करेंगे। पुलिस प्रशासन ने मतदान पूर्व की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राजस्थान और मध्य प्रदेश से जुड़ी सीमाएं सील कर दी गयी हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को जैतपुर के जनता इंटर कालेज, बाह के भदावर डिग्री कालेज और पिनाहट के राजाखेड़ा रोड स्थित सर्वोदय इंटर कालेज से रवाना हुई पोलिंग पार्टियां मतदान केन्द्रों पर दोपहर बाद पहुंच गयीं। पोलिंग पार्टियां रवानगी के लिए परिसर में सभी ग्राम पंचायतों की अलग-अलग टेबलें लगाई गयीं थी। बाह में 50 प्रधान पद के लिए 290 उम्मीदवार और सदस्य पद के लिए 635 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जैतपुर में 45 प्रधान पद के लिए 345 उम्मीदवार और सदस्य पद के लिए 577 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि पिनाहट में 36 प्रधान पद के लिए 200 उम्मीदवार और सदस्य पद के लिए 136 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंचने के साथ ही मतदान पूर्व की प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एडीएम वित्त और एसपी पूर्वी अखिलेश नारायन सिंह ने सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर रणनीति बनाई। पिनाहट में एसपीआरए बबिता साहू ने अधिकारियों को शांति पूर्वक मतदान के लिए निर्देशित किया। बाह से जुड़ी एमपी और राजस्थान की सीमाएं सील कर दी गई हैं। सीमाओं से जुडे़ थानों पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन

--------
ब्लाक...................... 03
ग्राम पंचायत.............131
मतदाता ............329701
मतदान केंद्र...............249
मतदान स्थल............553
----
ब्लाकवार मतदाताओं की स्थिति
ब्लाक                मतदाता           ग्राम पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

बाह                  126007          50
पिनाहट               106309          36
जैतपुर कला           97358           45
-------
ब्लाक         संवेदनशील         अतिसंवेदनशील     अतिसंवेदनशील प्लस
बाह             42                  39                 18
पिनाहट          23                  26                  04

जैतपुर कला     32                  37                   08
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed