फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chunav

16 राउंड तक छूटते रहे दिग्गजों के पसीने

Mon, 02 Nov 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 02 Nov 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
chunav
जिला और क्षेत्र पंचायत चुनाव में रविवार को शुरू हुई मतगणना की रफ्तार धीमी रही। देर रात तक जिला पंचायत केनतीजे नहीं आ पाए। इस बीच राउंड दर राउंड  आए उतार चढ़ाव भरे रुझान ने दिग्गजों की धड़कनें बढ़ा दीं।
विज्ञापन

वार्ड 23 से  सांसद चौधरी बाबूलाल के पुत्र राकेश चौधरी को बसपा समर्थित प्रत्याशी आशा शर्मा ने कड़ी टक्कर दी है।  निर्दलीय बिजेंद्र सिंह मुकाबले को त्रिकोणीय बनाए रहे ।
विज्ञापन

वार्ड 22 से बसपा समर्थित राम सिंह कुशवाहा आगे चल रहे थे लेकिन नगेंद्र सिंह लगातार उनका पीछा करने में जुटे थे। वार्ड 21 से निर्दलीय जनक सिंह करीब तीन हजार वोटों की बढ़त बनाए हुए थे। बरौली अहीर ब्लाक के वार्ड संख्या 10 में जबरदस्त कशमकश रही है। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव और सपा  नेता राजपाल यादव की पत्नी कुशल यादव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब 12 बजे गणेश यादव ने करीब 300 वोटों की बढ़त जारी रखी। वार्ड संख्या 8 हरेंद्र सिंह की पत्नी सकला देवी लगभग 3500 वोटों से आगे हो गई थीं। भाजपा के टिकट पर तीन बार सांसद रहे प्रभू दयाल कठेरिया के पुत्र भी मैदान में हैं। उन्हें भी कड़ी चुनौती मिल रही है। बाह के वार्ड 47 में बसपा समर्थित प्रवेश भारद्वाज निर्दलीय प्रत्याशी से 1700 की बढ़त बनाए हुए हैं। 48 में बसपा समर्थित निर्मला 1200 की बढ़त बनाए हुए थीं।

49 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी बसपा की प्रत्याशी से 500 वोटों से आगे थीं। 50 निर्दलीय प्रत्याशी रिंगी लाल और 51 में रेखा तिवारी बसपा आगे चल रही हैं। खेरागढ़ में वार्ड 29 से निर्दलीय महारानी बढ़त बनाए हुई थीं। बसपा प्रत्याशी मुन्नी उन्हें टक्कर दे रही थीं। 30 नंबर वार्ड में मेघराज 2100 वोटे से आगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed