{"_id":"588e369f4f1c1b313de80808","slug":"chunav-aayog-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान बढ़ाने और मतदाता जागरूकता पर जोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान बढ़ाने और मतदाता जागरूकता पर जोर
मतदान बढ़ाने और मतदाता जागरूकता पर जोर
Updated Mon, 30 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग
- फोटो : PTI
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं को जागरूक करने पर जोर देने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया है। साथ ही संवेदनशील-अतिसंवेदनशील बूथों पर जरूरत के मुताबिक अर्द्धसैनिक बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा है। ताकि मतदाता निर्भीक होकर मतदान कर सकें।
विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण की तैयारियों की समीक्षा के मद्देनजर रविवार से दो दिन के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी सहित आयोग के तमाम आला अधिकारियों ने ताजनगरी में डेरा डाल दिया है। जैदी रविवार शाम लगभग साढ़े चार बजे सर्किट हाउस पहुंचे। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मिलने के बाद प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी वेंकटेश ने प्रथम चरण के लिए अब तक की गईं तैयारियों पर प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रकाश डाला। मतदाता सूची से लेकर मतदान केंद्रों तक की स्थिति पर प्रकाश डाला। पुलिस विभाग की तरफ से संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की विधानसभावार संख्या प्रस्तुत की। साथ ही यहां सुरक्षा और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए किए जाने वाले बंदोबस्त पर प्रकाश डाला। मुख्य चुनाव आयुक्त ने इनकम टैक्स, एक्साइज के नोडल अधिकारियों के साथ भी बैठक की। सोमवार को वह प्रथम चरण के तहत 26 जिलों में होने वाले चुनावों की जिलेवार तैयारियों की समीक्षा करेेंगे। इसमें सभी कमिश्नर, डीआईजी, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
चुनाव संबंधी शिकायत है तो
9454401002 पर बताएं
आगरा। अगर आपको कहीं चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन होता नजर आ रहा है? कहीं वोट के लिए प्रलोभन या दबाव दिया जा रहा है? या फिर आपको चुनाव संबंधी कोई और शिकायत है तो आप 9454401002 पर बता सकते हैं । यह नंबर डीजीपी आफिस से जारी किया गया है। इस पर पुुलिस तुरंत एक्शन लेगी।
विज्ञापन
डीआईजी महेश कुमार मिश्रा ने भी चुनाव संबंधी शिकायतों के लिए 9454402579 नंबर जारी किया है। इस पर फोन करके सूचना दी जा सकती है। व्हाट्स एप मैसेज भी किया जा सकता है। यह नंबर आगरा रेंज के लिए हैं। रेंज में आगरा, मथुरा, मैनपुरी और फीरोजाबाद जनपद आते हैं।
इसके अलावा ट्विटर एकाउंट ‘@digagra’, फेसबुक एकाउंट, rangeprocellagra@gmail.com पर भी सूचना दी जा सकती है। डीआईजी का कहना है कि सभी सूचनाओं को गोपनीय रखा जाएगा। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जाएगी।