फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chowkidar murdered in Agra

आगरा में होटल के गार्ड की हत्या, खाली प्लॉट में पड़ा मिला शव

Sat, 30 Mar 2019 12:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Mar 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
chowkidar murdered in Agra
सांकेतिक तस्वीर

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में बसई चौकी के पास स्थित होटल ईस्ट गेट के गार्ड सुरेंद्र की शुक्रवार की रात को हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह होटल के पीछे प्लाट में शव मिला। शरीर पर चोट के निशान हैं। इससे पीट-पीटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


थाना डौका के गांव बांस महावत निवासी सुरेंद्र (25) पुत्र राजेश बसई स्थित होटल ईस्ट गेट में गार्ड था। परिजनों ने बताया कि वो डेढ़ साल से नौकरी कर रहा था। पिता एक शोरूम पर गार्ड है। शुक्रवार शाम 7:30 बजे पिता ने उसे होटल पर छोड़ा। इसके बाद वह चले गए। 
विज्ञापन


रात तकरीबन 8:30 बजे होटल कर्मियों ने सुरेंद्र के भाई सुनील को फोन किया। उन्होंने बताया कि सुरेंद्र तबीयत खराब होने की कहकर चला गया है। उसके घर पहुंचने के बारे में पूछने लगे। मगर, वो घर नहीं पहुंचा था। इस पर भाई सुनील और पिता राजेश आ गए। उन्होंने होटल में तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल के पीछे प्लॉट में मिला शव

होटल के सीसीटीवी कैमरे फुटेज में वो शाम 7:47 बजे नजर आ रहा है। शनिवार सुबह तकरीबन भाई तुकमान सिंह आए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।  उधर, सुबह 8:15 बजे सुरेंद्र का शव होटल के पीछे प्लाट में पड़ा मिला। जानकारी पर परिजन आ गए। 

उनके मुताबिक, सुरेंद्र के सिर में चोट लगी थी। शरीर पर भी कई जगह चोट के निशान हैं। उसका एक हाथ टूटा हुआ था। ऐसा लग रहा है कि उसकी डंडे से पिटाई की गई। सूचना पर एसपी सिटी प्रशांत वर्मा, सीओ सदर विकास जायसवाल थाने की फोर्स के साथ पहुंच गए। 

फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने जांच की। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। सीओ सदर का कहना है कि होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि शव को यहां लाकर फेंका गया है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।

परिजनों ने बताया कि होटल मालिक राजपाल सुरेंद्र पर काफी विश्वास करते थे। इस कारण उसको कर्मचारियों के आने और जाने का समय नोट करने की जिम्मेदारी भी दे दी थी। इस कारण अन्य कर्मचारी उससे नाराज रहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed