{"_id":"5d3b3a158ebc3e6cb47b3594","slug":"chori-jalesar-tizori-agra-news-agr398050995","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ की दुकान के ताले तोड़ तिजोरी उखाड़ ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ की दुकान के ताले तोड़ तिजोरी उखाड़ ले गए चोर
विज्ञापन
जलेसर में एक सराफ की दुकान में हुई चोरी की घटना के बाद मौके पर पहुंची टीम को जानकारी देते लोग- अमर उ
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर (एटा)। जलेसर के प्रमुख बाजार बिसात खाना में चोरों ने एक सराफ की दुकान को निशाना बनाया। सराफ की दुकान के किबाड़ के ताले तोड़ चोरों ने तिजोरी उखाड़ ली। इसके बाद तिजोरी में रखा सोना व चांदी निकालकर तिजोरी को बरहन क्षेत्र में फेंक दिया। सुबह सराफ को जब घटना की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। देर शाम सराफ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
जलेसर का सबसे पुराना बाजार बिसात खाना में पवन कुमार की सराफे की दुकान है। गुरुवार की शाम वह रोज की तरह की दुकान बंद कर घर गए थे। रात में चोरों ने दुकान के किबाड़ों के ताले तोड़कर उसके अंदर रखी तिजोरी को उठाकर ले गए। बताया जा रहा है घटना सुबह चार बजे की है। सुबह जब लोग जागे और दुकान के दरवाजे खुले देखे तो सूचना सराफ पवन कुमार को दी। उन्होंने जब दुकान पर पहुंच कर तिजोरी गायब देखी तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एमएस भाटी और सीओ जलेसर गुरमीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए। इसके अलावा एलआईयू, स्वाट टीम, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने भी मौके पर पड़ताल की। पुलिस ने आसपास के थानों को जानकारी दी तो बरहन क्षेत्र में रेलवे फाटक के पास से खाली तिजोरी बरामद कर ली गई। पवन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तिजोरी में दो किलो चांदी और करीब तीस ग्राम सोना रखा हुआ था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
व्यापारियों ने की खुलासे की मांग
उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज वार्ष्णेय, सर्राफा यूनियन के अध्यक्ष राजीव सिंघल, महामंत्री सोनू सराफ, विजय गर्ग, कृष्ण गोपाल गुप्ता, लोकेश वर्मा, मनीष परमार आदि व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि पूर्व में भी हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
पूर्व में हुई घटनाएं
- गोलनगर में राठी मोबाइल की दुकान से हजारों के मोबाइल चोरी।
- तहसील रोड पर चार दुकानों से पंद्रह दिन पूर्व हुई थी चोरी।
चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बिसातखाना में सराफ के यहां हुई चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर जल्द चोरों की गिरफ्तारी की जाएगी।
- गुरमीत सिंह, सीओ, जलेसर