फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Choreographer had kidnapped the teenager, arrested

कोरियोग्राफर ने किया था किशोरी का अपहरण, गिरफ्तार

Sun, 29 Aug 2021 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Choreographer had kidnapped the teenager, arrested
किशोरी के मामले में जेल भेजा गया कोरियोग्राफर - फोटो : Agra City
आगरा। थाना जगदीशपुरा में जिस कोरियोग्राफर जितेंद्र कुशवाहा उर्फ राज के खिलाफ युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया, उसके खिलाफ पूर्व में 16 साल की किशोरी के अपहरण और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने उसे इस मुकदमे में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को बरामद कर लिया। आरोपी को शनिवार को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब दुष्कर्म के मुकदमे में भी उसका रिमांड बनवाएगी।
विज्ञापन

थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय के मुताबिक, अवधपुरी निवासी कोरियोग्राफर जितेंद्र कुशवाहा उर्फराज के खिलाफ थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की युवती ने मुकदमा दर्ज कराया है। उसने आरोप लगाया कि राज ने शादी का वादा कर शारीरिक शोषण किया। राज के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज था।
विज्ञापन

वह 16 साल की किशोरी को अपने साथ एक महीने पहले ले गया था। परिजनों ने उसके खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करा रखा था। उसकी तलाश की जा रही थी। दो दिन पहले किशोरी को बरामद कर लिया गया। राज भी पकड़ा गया। किशोरी का मेडिकल कराने के बाद आशा ज्योति केंद्र में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं युवती के दुष्कर्म के मामले में राज का रिमांड बनवाया जाएगा। किशोरी और युवती के कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed