{"_id":"6a1b50e24f1c914bfa0591af","slug":"choose-your-career-by-taking-a-scientific-test-the-path-to-success-will-open-agra-news-c-25-1-agr1065-1072790-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वैज्ञानिक टेस्ट देकर चुनें कॅरिअर, खुलेंगे सफलता के रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वैज्ञानिक टेस्ट देकर चुनें कॅरिअर, खुलेंगे सफलता के रास्ते
विज्ञापन
आगरा। बोर्ड परीक्षाओं के बाद अक्सर युवा कक्षा 11 में विषयों के चयन और 12वीं के बाद सही कॅरिअर चुनने में असमंजस से घिर जाते हैं। ऐसे में कई बार वह दोस्तों के कहने, भेड़चाल या बिना सोचे-समझे माता-पिता के दबाव में कॉलेज और कोर्स चुन लेते हैं, जिसका असर उनके भविष्य पर पड़ता है। मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि यदि रुचि, व्यक्तित्व और क्षमता (एप्टीट्यूड) को जानकर चयन करें तो सफलता की राह आसान हो जाती है।
इसी समस्या के समाधान के लिए पंचकुइयां स्थित मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र पर विशेषज्ञ वैज्ञानिक विधियों से युवाओं की क्षमता का सटीक आकलन कर रहे हैं। मनोवैज्ञानिक डॉ. जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि केंद्र पर कॅरिअर काउंसलिंग और वैज्ञानिक परीक्षण की यह व्यवस्था निशुल्क उपलब्ध है। अभिभावक और छात्र किसी भी कार्यदिवस पर कार्यालय आकर परीक्षण करा सकते हैं। केंद्र के मनोवैज्ञानिक परीक्षण कर नतीजों के आधार पर विषय और कॅरिअर चयन का सुझाव देते हैं।
उन्होंने बताया कि व्यक्ति की आवश्यकता के अनुसार और भी परीक्षण किए जा सकते हैं। मनोवैज्ञानिक युवाओं से बात कर यह निर्णय लेते हैं कि उनके लिए कौन-कौन से परीक्षण सटीक रहेंगे। सभी परीक्षण एक साथ नहीं किए जाते। एक से अधिक परीक्षण की जरूरत होने पर उसे अलग-अलग दिन किया जाता है। इससे मानसिक थकान नहीं होती और परीक्षण के परिणामों पर भी इसका असर नहीं पड़ता।
विज्ञापन
ये हैं प्रमुख टेस्ट
प्रोग्रेसिव मैट्रिसेस (बुद्धि परीक्षण)- 40 मिनट - प्रोग्रेसिव मैट्रिसेस यह जानने का जरिया है कि आपका दिमाग बिना किसी रटी-रटाई विद्या के, केवल अपनी स्वाभाविक सूझबूझ से कितनी तेजी और सटीकता से काम कर सकता है।
भाटिया बैटरी बुद्धि परीक्षण- 60 मिनट- यह परीक्षण भारतीय परिस्थितियों और संस्कृति को ध्यान में रखकर तैयार किया गया ताकि लोगों की क्रियात्मक बुद्धि का सही आकलन किया जा सके।
रुचि पत्री- 30 मिनट- रुचि पत्री में कई तरह के काम, शौक, व्यवसायों या गतिविधियों की एक सूची होती है। परीक्षार्थी (या छात्र) को उन गतिविधियों के सामने अपनी पसंद दर्ज करनी होती है। स्कूली छात्रों को यह तय करने में मदद मिलती है कि उन्हें आगे जाकर कौन से विषय (जैसे- साइंस, कॉमर्स या ह्यूमैनिटीज) लेने चाहिए। इससे वे अपनी पसंद के विषयों को पढ़कर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे और आगे कॅरिअर के चयन में सहायता मिल सकेगी।
व्यक्तित्व का मापन- 184 प्रश्न- 60 मिनट- मनोविज्ञान का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और रोचक विषय है। इसके अंतर्गत किसी व्यक्ति के व्यवहार, विचारों, भावनाओं, दृष्टिकोण (एटीट्यूड) और आदतों का वैज्ञानिक रूप से आकलन किया जाता है। व्यक्तित्व को मापने का उद्देश्य केवल किसी का स्वभाव जानना नहीं है बल्कि इसका उपयोग कॅरिअर काउंसलिंग, मानसिक रोगों के निदान और कंपनियों में कर्मचारियों के चयन के लिए किया जाता है।
अभिक्षमता परीक्षण- 90 मिनट- कक्षा 10वीं या 12वीं के छात्रों के लिए यह टेस्ट बहुत फायदेमंद होता है। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि छात्र का दिमाग किस क्षेत्र (जैसे- डिजाइनिंग, मैनेजमेंट, कोडिंग या डिफेंस) के लिए प्राकृतिक रूप से अनुकूल है।