{"_id":"5fd7a1e48ebc3e3bfe500746","slug":"chini-mil-kasganj-news-agr471973735","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना किसान चौपाल में किसानों ने भी भुगतान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना किसान चौपाल में किसानों ने भी भुगतान की मांग
कासगंज मे मानपुर नगरिया में न्यौली मिल पर हुई किसान चौपाल में तहसीलदार को ज्ञापन देते हिंदू युवा
- फोटो : KASGANJ
Link Copied
सोरों(कासगंज)। हिंदू युवा वाहिनी की जिला इकाई द्वारा किसान चौपाल का आयोजन मानपुर नगरिया स्थित गन्ना समिति कार्यालय पर किया गया। इसमें गन्ना किसानों की समस्याओं को उठाया गया और गन्ना मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला गन्ना अधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक मनोज चौहान ने कहा कि गन्ना किसानों का पिछले सत्र का बकाया भुगतान अतिशीघ्र कराया जाए। जिस पर जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश यादव व फैक्ट्री के जनरल मैनेजर सत्यपाल ने जनवरी तक पिछला भुगतान करने का आश्वासन दिया। गन्ना किसानों का गन्ना लेकर शीघ्र पेराई का आश्वासन दिया गया। किसानों को गन्ना बिक्री के लिए परेशान नहीं होना होगा। इसके अतिरिक्त अन्य समस्याओं को भी किसानों ने अधिकारियों के समक्ष उठाया।
विज्ञापन
किसान चौपाल के दौरान जिला कृषि अधिकारी सुमित चौहान, वाहिनी के तहसील संयोजक गोविंद सक्सेना, उड़ेर प्रधान शंकरपाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामप्रताप सोलंकी, हरजीत सोलंकी, नाहर सिंह सोलंकी, देव राणा, मनोज सोलंकी, बाबू गिरि, संतोष साहू, दीपपुर प्रधान बॉबी सोलंकी, संजय सोलंकी, रामपाल साहू सहित अन्य हिंदू वाहिनी के पदाधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।